Donald Trump Tariffs News: इस बार दिवाली की रोशनी उन लाखों भारतीय परिवारों के लिए थोड़ी धुंधली पड़ सकती है, जिनकी रोज़ी-रोटी विदेशों में होने वाले निर्यात पर टिकी है. कपड़ा, गहने, कालीन और झींगा जैसी चीज़ें बनाने वाले मज़दूरों और किसानों के चेहरे पर चिंता साफ़ झलक रही है. वजह है की अमेरिका ने भारतीय सामानों पर भारी कर (50%) लगा दिया है.
अमेरिका में भारी टैक्स लगने के बाद भारतीय उत्पाद महंगे हो गए हैं. नतीजा यह है कि वहां की दुकानों पर अब भारतीय कपड़े, झींगा या कालीन कम बिकेंगे. इससे सीधे-सीधे उन फ़ैक्ट्रियों और खेतों पर असर पड़ेगा, जहां ये सामान तैयार होता है.
तमिलनाडु का ही उदाहरण लें लीजिए, यहां 75 लाख से अधिक लोग कपड़ों उद्योग में काम करते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर एक्सपोर्ट घटा, तो करीब 30 लाख नौकरियों पर सीधा संकट आ सकता है. यही हाल आंध्र प्रदेश के झींगा किसानों, बिहार के मखाना उत्पादकों और उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग से जुड़े मज़दूरों का भी हो सकता है.
केंद्र सरकार नए बाज़ार तलाशने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें समय लगेगा. तब तक इन मज़दूरों और छोटे उद्योगों को सहारा चाहिए और यह सहारा हम-आप जैसे आम भारतीय ही दे सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहते आए हैं ‘स्थानीय खरीदो, देश को बढ़ाओ’ इस संकट की घड़ी में यही नारा सबसे अहम है. जब हम भारतीय वस्त्र, गहने, कालीन या खाने-पीने की चीज़ें खरीदते हैं, तो हम केवल सामान नहीं ले रहे होते, बल्कि उन परिवारों की रोज़ी बचा रहे होते हैं जो इस उद्योग से जुड़े हैं. यूपी के कालीन, बिहार के मखाने, आंध्र का झींगा या तमिलनाडु के वस्त्र ये सब सिर्फ सामान नहीं, बल्कि लाखों घरों की आजीविका हैं.
इस बार दिवाली पर सिर्फ अपने घर ही नहीं, बल्कि उन घरों में भी दीप जलाएं, जिनका भविष्य हमारे चुनाव पर टिका है. विदेशी ब्रांड्स की बजाय स्वदेशी चुनें. जब हम भारतीय खरीदेंगे, तभी इन मज़दूरों के घरों में भी त्योहार की मिठास और रौनक बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें: भारत बना ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का हब, संस्कृति में ढलने की क्षमता बनी सबसे बड़ी ताकत
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…
एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…
Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…
Adani Power: अडानी पावर और भूटान की सरकारी कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) ने…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…
Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…