देश

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त उम्मीदवारों की लड़ाई का ऐलान किया

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गयाजी में गौ मतदाता संकल्प यात्रा के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव में सनातनी राजनीति की शुरुआत करने का ऐलान किया. उन्होंने बातचीत में कहा कि बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौ भक्त उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे और वे स्वयं इनका प्रचार करेंगे. शंकराचार्य ने सनातनी हिंदुओं से अपील की कि वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए गौ भक्त उम्मीदवारों को वोट दें. शंकराचार्य ने कहा, ‘सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करें. गौ रक्षा केवल हमारी आस्था का विषय नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और समाज की आधारशिला है.’

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में केवल उन उम्मीदवारों को वोट दें जो गौ रक्षा के प्रति स्पष्ट और दृढ़ संकल्प रखते हों. शंकराचार्य ने बताया कि उन्होंने सभी प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के दिल्ली कार्यालयों से संपर्क किया और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए उनका पक्ष लोकसभा में पेश करने की मांग की. हालांकि, किसी भी दल ने इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इस कारण, उन्होंने मजबूरी में बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया.

उन्होंने कहा, ‘हम भारतीय संस्कृति, धर्म और गौ माता के साथ हैं. हमारा उद्देश्य किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि गौ माता की रक्षा करना है.’ उन्होंने कहा, ‘पिछले 12 सालों में हमने हिंदू समुदाय की ताकत देखी है. यह केवल माहौल बनाने की बात नहीं थी, बल्कि हिंदू समुदाय ने वास्तव में एकजुटता दिखाई है.’ शंकराचार्य ने कांग्रेस पार्टी पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बैलों की जोड़ी को अपने चुनाव चिह्न के रूप में चुना और जनता के वोट को अपनी ताकत बनाया. लेकिन बाद में, जब उनकी ताकत कमजोर हुई, तब भी उन्होंने गौ माता के मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

सनातनी राजनीति के माध्यम से धर्म और संस्कृति की सुरक्षा

उन्होंने कहा, ‘जो लोग सत्ता में हैं, उनके पास गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की शक्ति है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे. यह उनकी कमी है, हमारी नहीं.’ शंकराचार्य ने घोषणा की कि बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौ भक्त उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक रूप से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य गौ माता की रक्षा और सनातन धर्म को मजबूत करना है. उन्होंने कहा, ‘हमें यह तय करना है कि क्या हम गौ माता की रक्षा करेंगे या किसी को नुकसान पहुंचाएंगे. हमारा लक्ष्य रक्षा करना है.’

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: कांग्रेस ने जारी किया “अति पिछड़ा न्याय घोषणापत्र,” राहुल गांधी बोले- हम 50 प्रतिशत आरक्षण की दीवार गिरा देंगे

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

महंगाई का झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध

Mother Dairy Milk Price Hike:मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध की कीमतों में 2 से…

45 minutes ago

बाबा केदार के कपाट बंद, 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ऊखीमठ रवाना हुई पंचमुखी डोली

Kedarnath Dham: भाई दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के…

1 hour ago

हार्दिक पांड्या का मुंबई से पत्ता साफ…! पंजाब किंग्स में हुए शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म हो गया है.…

1 hour ago

‘सिग्नल लाल है…कुछ काम नहीं कर रहा’, असम ट्रेन हादसे से पहले का Video आया सामने

Assam Train Accident Video: असम के दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे से…

1 hour ago

दिवाली के बाद झूमा शेयर बाजार…! सेंसेक्स 1,390 अंक उछला, ‘राकेट’ बने PSU बैंक के शेयर

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स…

2 hours ago

ये कैसे भगवान हैं? DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से सभी सेवाएं ठप, दर-दर भटक रहे मरीज

Dmch Doctors Strike: दरभंगा के DMCH में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद…

2 hours ago