दुनिया

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने खाई कसम, ‘आक्रमणकारियों के आगे नहीं झुकेंगे’, बोले- हम परमाणु हथियार नहीं चाहते…पर

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान (Pazeshkian) ने “आक्रमणकारियों के आगे कभी नहीं झुकने” की कसम खाई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इजरायल-यूएस के आक्रमण का जिक्र किया और शांति प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “यहूदी शासन और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के शहरों, घरों और बुनियादी ढांचों पर ठीक उसी समय हवाई हमले किए, जब हम कूटनीतिक वार्ता के रास्ते पर चल रहे थे. यह कदम एक गंभीर विश्वासघात है और स्थिरता एवं शांति के प्रयासों को विफल करने वाला है.”

पेजेशकियान ने इजरायल-यूएस के हमलों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के खिलाफ बताते हुए आगे कहा, “आक्रामकता के इस बेशर्म कृत्य ने मेरे देश के कई कमांडरों, नागरिकों, बच्चों, महिलाओं, वैज्ञानिकों और बौद्धिक अभिजात वर्ग को खत्म कर दिया. साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय विश्वास और क्षेत्र में शांति की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचाया है. क्या हमें अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के ऐसे खतरनाक उल्लंघन को यूं ही जाने देना चाहिए, उनका सामना नहीं करना चाहिए?” पेजेशकियान ने इजरायल पर गाजा पट्टी में नरसंहार का आरोप लगाया.

हम परमाणु हथियार नहीं चाहते: पेजेशकियान

ईरानी राष्ट्रपति ने परमाणु हथियार से दूर रहने की बात करते हुए कहा, “हम परमाणु हथियार नहीं चाहते. यह हमारा विश्वास है, जो सर्वोच्च नेता और धार्मिक गुरुओं द्वारा जारी किए गए आदेश पर आधारित है.” उन्होंने यहूदी शासन की मंशा को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा, “बड़ी बेबाकी और हास्यास्पद तरीके से ग्रेटर इजरायल बनाने की बात कही जाती है. यह योजना क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को शामिल करती है. ये नक्शे ही यहूदी शासन के असली इरादों को उजागर करते हैं, वो इरादे जिनका हाल ही में उनके प्रधानमंत्री (नेतन्याहू) ने खुले तौर पर समर्थन किया है.”

पेजेशकियान के अनुसार, “दुनिया में कोई भी इस शासन की आक्रामक चालों से सुरक्षित नहीं है. वे अपनी उपस्थिति बल के माध्यम से थोपते हैं और इसे शांति का नाम देते हैं. फिर भी यह न तो शांति है और न ही शक्ति. यह कुछ और नहीं बल्कि आक्रामकता है.” 12 दिनों तक चले इजरायल-ईरान युद्ध के बाद किसी वैश्विक मंच पर पहली बार पेजेशकियान ने अपनी बात रखी.


ये भी पढ़ें: मुस्लिम मुल्कों में फूट? सबसे बड़े इस्लामिक देश ने इजरायल के लिए मांगी सुरक्षा की गारंटी, डोनाल्ड ट्रंप ने खुले मंच से की तारीफ


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

15 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

21 minutes ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

25 minutes ago

योगी सरकार की नीतियों से यूपी में दुग्ध क्रांति: राजस्थान-गुजरात को पछाड़कर नंबर-1 बना प्रदेश

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उत्तर प्रदेश ने बीते 8 वर्षों में दूध उत्पादन में 40…

43 minutes ago

EXPLAINER: राजा भैया की पूरी कहानी: कुंडा के बाहुबली से सियासत के बड़े खिलाड़ी बनने तक का सफर, समझें पूरी कहानी

Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…

1 hour ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…

1 hour ago