देश

Swati Maliwal Case: विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से लिया हिरासत में, स्वाति मालीवाल को मारने-पीटने का लगा है आरोप

Swati Maliwal Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. स्वाति मालीवाल ने उनके ऊपर मारपीट करने सहित कई गम्भीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि ये कार्रवाई एक ताजा वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आने के बाद ही दिल्ली पुलिस ने कहा था कि वह इस सम्बंध में कई और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. तो वहीं स्वाति मालीवाल ने दावा किया था कि विभव ने उनको लातों से मारने के साथ ही पेट और बॉडी पर भी हमला किया है. इस पूरी घटना की जानकारी स्वाति ने दिल्ली पुलिस को दी थी. इसी के बाद जांच तेज कर दी गई थी.

जानें वीडियो में क्या कह रही हैं स्वाति मालीवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें स्वाति मालीवाल कहती दिख रही हैं कि “आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी. जो करना है करो, तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी….आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी. मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी… मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले. जो होगा यहीं होगा. मुझे टच किया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी. ये गंजा…”

ये भी पढ़ें-‘तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी अगर मेरे को टच…ये गंजा…’ 13 मई को CM आवास पर स्वाति मालीवाल से जुड़ा नया वीडियो आया सामने, दिल्ली पुलिस छानबीन में जुटी

हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मौके पर मौजूद कर्मचारी स्वाति को बाहर जाने के लिए निवेदन करते नजर आ रहे हैं. इस पर वह कहती हैं कि ‘मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं.’ इस पर एक कर्मचारी ने कहा कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? इसके बाद स्वाति कहती सुनाई पड़ रही हैं कि हैं नहीं अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. इसके बाद एक बार फिर से कर्मचारी स्वाति से बाहर जाने के लिए निवेदन करते हैं. इस पर वह कहती हैं, ‘फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो…’ ये वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है. फिलहाल इस वीडियो को लेकर भारत एक्सप्रेस पुष्टि नहीं करता. हालांकि सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है, जिसमें स्वाति मालीवाल को महिला कर्मी सीएम आवास के बाहर छोड़ती नजर आ रही हैं. महिला कर्मी स्वाती को पकड़ के ले जाते हुए दिखाई दे रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago