चुनाव

PM Narendra Modi का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- Bulldozer कहां चलाना है योगी जी से ट्यूशन लो

वि​पक्ष के इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो वह अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) पर बुलडोजर चला देगी. वह मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने का इरादा रखती है और रामलला (Ram Lalla) को वापस तंबू में भेज देगी.

शुक्रवार (17 मई) को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘देश जब आजादी का आंदोलन कर रहा था और देश के टुकड़े करने की बात आती थी तो देश का हर व्यक्ति कहता था कि नहीं-नहीं यार, देश के टुकड़े थोड़े होते हैं.’

ये रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे

फिर उन्होंने भीड़ से पूछा, ‘लेकिन (टुकड़े) हो गए कि नहीं हो गए. इन्होंने कर दिया कि नहीं कर दिया? ये किसी भी हद तक जा सकते हैं जी. इनका ट्रैक रिकॉर्ड ही ऐसा है. इनके लिए देश-वेश कुछ नहीं है भाई. उनके लिए तो उनका परिवार और पावर सब कुछ है, यही उनका खेल है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘सपा-कांग्रेस वाली सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे. क्या योगी जी से यही सिखना है क्या? अरे जरा योगी जी से ट्यूशन लो कि बुलडोजर कहां चलाना है, कहां नहीं चलाना है.’


ये भी पढ़ें: विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास से लिया हिरासत में, स्वाति मालीवाल को मारने-पीटने का लगा है आरोप


राम-राम से भाषण की शुरुआत

मोदी ने बाराबंकी के लोगों को ‘राम, राम’ कहकर अपने भाषण की शुरुआत की. उन्होंने भीड़ से कहा, मैं आपके कर्ज में डूबा हुआ हूं और मैं आपके हर वोट का बदला चुकाऊंगा. आपके एक वोट की शक्ति ने भव्य राम मंदिर के लिए 500 साल पुराने लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया और रामलला को भव्य मंदिर में स्थापित करने में मदद की.’

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले और अब हटा दिए गए अनुच्छेद 370 पर भी विपक्ष की आलोचना की और पाकिस्तान के साथ संबंधों पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हाल ही में दिए गए बयान का मजाक उड़ाया. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वे कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, लेकिन ये धमकी देने वाले नहीं जानते कि उसके पास इसे बनाए रखने के लिए पैसे भी नहीं हैं.’

मुसलमानों को आरक्षण

इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंडिया गठबंधन पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का एक बड़ा हिस्सा अपने ‘वोट बैंक’ यानी मुसलमानों को देने की योजना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह गुट अस्थिरता पैदा करने की फिराक में है. जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, ये ‘इंडिया गठबंधन’ वाले ताश के पत्तों की तरह ढहने लगे हैं.

उन्होंने कहा, ‘सपा और कांग्रेस ने तुष्टिकरण के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और जब मोदी देश को उनकी सच्चाई बताता है, तो वे कहते हैं कि मोदी हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा कर रहा है. ये लोग जिस वोट बैंक के पीछे भागते हैं, वह भी अब सच्चाई समझने लगा है.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

34 minutes ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

48 minutes ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

57 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, YSRCP की नामांकन मांग पर कल तक फैसला ले आयोग

Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…

1 hour ago

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

1 hour ago