देश

दिल्ली में क्यों बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा? जेपी नड्डा बोले- घबराएं नहीं, मास्क और वेंटिलेशन से रखें अपना ध्यान

देश की राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है. इसी बीच बिगड़ते हालातों और अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की. इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह समेत केंद्र और राज्य सरकार के तमाम बड़े अधिकारी भी शामिल हुए.

घबराने की नहीं, सतर्कता की जरूरत

दरअसल, दिल्ली में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 1,777 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. अगर बीते सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो:

  • 2025 में: महज 229 मामले सामने आए थे.
  • 2024 में: यह आंकड़ा 3,151 तक पहुंच गया था.
  • 2023 में: कुल 209 केस दर्ज हुए थे.

विशेषज्ञों का कहना है कि हर साल मौसम के बदलाव और मॉनसून के दौरान मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इसलिए घबराने के बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

वेंटिलेटर की समीक्षा

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, जरूरी दवाओं और जांच सुविधाओं की उपलब्धता का बारीक जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिए कि अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है, तो अस्पतालों में क्षमता तुरंत बढ़ाई जानी चाहिए और गंभीर मरीजों के लिए रेफरल सिस्टम को दुरुस्त रखा जाए. इसके साथ ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी स्थानीय निकायों को सतर्क रहने को कहा गया है.

मास्क पहनें और लगवाएं वैक्सीन

एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि मॉनसून में वायरल संक्रमण बढ़ना आम बात है. आमतौर पर मरीज 5 से 7 दिनों में बुखार, खांसी और जुकाम से उबर जाते हैं. हालांकि, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित मरीजों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है. उन्होंने हाई-रिस्क ग्रुप के लोगों को हर साल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन लगवाने की सलाह दी है.

डीजीएचएस डॉ. लवनीश के कृष्णा ने भी साफ किया कि मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना और कमरों में सही वेंटिलेशन रखना ही इस संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी जरिया है.

यह भी पढ़ें: ‘आरक्षण हटाओ’ प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त; तो यूपी के सुल्तानपुर में सड़कों पर उतरा क्षत्रिय परिषद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

59 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago