देश

Tamilnadu : तिरुपुर में ट्रक को ओवरटेक कर रही बस पलटी , दो छात्रों की मौत, 21 लोग घायल

तमिलनाडु के तिरुपुर में गुरुवार सुबह चेंगापल्ली के पास एक बस पलट गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए.

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब एक प्राइवेट बस पुराने तिरुपुर बस स्टैंड से इरोड की ओर जा रही थी. इस बस में कॉलेज के छात्र सवार थे. सलेम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेंगापल्ली के पास बस चालक ने एक मालवाहक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे बस का नियंत्रण खो गया और वह अचानक पलट गई.

दो छात्रों की मौत

इस घटना में इरोड के एक निजी कॉलेज के दो छात्र पेरियासामी और हरिकृष्णन की मौत हो गई. जबकि घायल हुए 21 अन्य लोगों को पेरुंदुरई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पता चला है कि हादसे में घायल हुए 21 लोगों में से पांच की हालत गंभीर है.

इस दुर्घटना के कारण सलेम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग दो किलोमीटर तक यातायात बाधित रहा. वहीं, मामले की सूचना मिलते ही तिरुपुर जिला पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार यादव ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया. इस दौरान पुलिस ने रास्ते को खोल दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- “चुनाव आयोग मर गया है…सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा”, Akhilesh Yadav के बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP बोली- माफी मांगें सपा प्रमुख

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 26 जनवरी को तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बरगुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था. जहां ट्रक और मवेशियों को ले जा रही एक लॉरी में टक्कर हो गई थी, जिसमें चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना कृष्णागिरी-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago