Bharat Express DD Free Dish

“चुनाव आयोग मर गया है…सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा”, Akhilesh Yadav के बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP बोली- माफी मांगें सपा प्रमुख

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन पर तीखी टिप्पणी की.

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav Statement: अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन पर तीखी टिप्पणी की. अब अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है और उनसे माफी की मांग कर रही है.

संबित पात्रा ने की माफी की मांग

जपा सांसद संबित पात्रा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, “…सदन की कार्यवाही शुरू होने पर समाजवादी पार्टी ने मर्यादा के विपरीत जाकर अध्यक्ष के सामने चुनाव आयोग के मृत शरीर के लिए कफन पेश किया. आज तक भारत की संसदीय कार्यप्रणाली में ऐसा कुकृत्य कभी नहीं हुआ था. चुनाव आयोग एक बहुत ही महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है. ऐसा करने से ज्यादा जघन्य कुछ नहीं हो सकता. यह लोकतंत्र की हत्या के बराबर है। हम मांग करते हैं कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी सदन में इसके लिए माफी मांगे.

एसपी सिंह बघेल ने किया पलटवार

केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, “चुनाव आयोग एक स्वायत्त, स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था है. जो लोग संविधान और आरक्षण बचाने की बात कर रहे थे, वे संविधान द्वारा प्रदत्त संस्था चुनाव आयोग पर प्रतिकूल टिप्पणी करके लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- Delhi: जंतर-मंतर पर राहुल-अखिलेश का हल्ला बोल! DMK छात्र विंग यूजीसी मसौदा नियमों के खिलाफ आज करेगी प्रदर्शन

जनता हर बात का जवाब देती है- रवि किशन

सांसद रवि किशन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, “6 महीने पहले जब ये 42 सीटें जीते थे, तब चुनाव आयोग हिमालय पर था, अद्भुत था और आज वह मर गया. ये लोग सदन में कफ़न लेकर आ रहे हैं. इससे काला दिन कोई नहीं हो सकता कि राजनीति इतनी ओछी हो गई है. ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं जनता सब समझती है, जनता हर बात का जवाब देती है.”

अखिलेश ने क्या कहा था?

बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगे आरोपों पर कहा, “यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है. चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read