देश

तमिलनाडु में रैली बनी मातम! सीएम स्टालिन ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

Karur Stampede TVK Rally: तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की रैली में मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत और 58 लोगों की घायल होने की पुष्टि हुई है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए तत्काल वित्तीय सहायता और न्यायिक जांच की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. राज्य सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी. उन्होंने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी. वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी.

न्यायिक जांच आयोग गठन का आदेश

इस हादसे की विस्तृत जांच के लिए मुख्यमंत्री ने एक न्यायिक जांच आयोग गठित करने का भी आदेश दिया है. इस आयोग का नेतृत्व हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी. आयोग को घटना की पूर्ण जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया है.

पीड़ित परिवारों से मिलकर जताएंगे संवेदना- स्टालिन

सीएम स्टालिन ने यह भी घोषणा की है कि वह देर रात तक खुद करूर पहुंचेंगे. वहां वे पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना जताएंगे और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात करेंगे.

भारत के उपराष्ट्रपति ने जताया दुख

दूसरी ओर भारत के उपराष्ट्रपति ने इस भगदड़ को लेकर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के करूर में जनसभा में हुई दुखद घटना ने अवर्णनीय पीड़ा पहुंचाई है. मैं इस अथाह दुख की घड़ी में उन शोक संतप्त माता-पिता, उनके रिश्तेदारों और तमिलनाडु के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों और अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर रहे लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य हों.

ये भी पढ़ें- ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद बरेली में इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद

लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा,

तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के चलते कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा की घड़ी में संबल प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है.

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उदयनिधि स्टालिन ने कहा,

करूर में भीड़ में फंसने के कारण जान गंवाने की खबरें बेहद दुखद हैं. मैं इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सांत्वना व्यक्त करता हूं. भीड़ में फंसने के बाद बेहोश हुए लोगों और जिनकी तबीयत बिगड़ गई है, उन्हें मुख्यमंत्री के आदेशानुसार करूर सरकारी अस्पताल में तत्काल उपचार प्रदान किया जा रहा है. इस गंभीर स्थिति में हम सरकार और चिकित्सा दल के कार्यों में पूर्ण सहयोग का आग्रह करते हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं केंद्र सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करूर हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि तमिलनाडु के करूर में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हादसे में कई नागरिकों ने अपने प्रियजनों को खोया है, दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

बता दें कि, तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में शनिवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा तब हुआ जब विजय जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

37 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

44 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

59 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago