देश

UP News: बरेली उपद्रव पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा बयान, कहा- यह हिंदुस्तान है, तालिबान नहीं

UP News: बरेली में हाल ही में हुए उपद्रव और ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है. इस मुद्दे पर श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल जिले के एंचौड़ा कम्बोह गांव में तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कहा कि मोहब्बत दिल से होती है, न कि सड़कों पर प्रदर्शन और हिंसा से. उनका कहना था कि यह हिंदुस्तान है, तालिबान नहीं.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा?

आचार्य ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद से उन्हें भी गहरी मोहब्बत है लेकिन इसे हिंसा का जरिया बनाना गलत है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी अनुशासनप्रिय हैं और उनके रहते कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा. जो उपद्रव करेगा, उसे सजा जरूर मिलेगी.

अखिलेश यादव-राहुल गांधी पर पलटवार

बरेली में पुलिस के लाठीचार्ज के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने योगी सरकार पर सवाल उठाए थे. इस पर आचार्य ने पलटवार करते हुए कहा कि ये दोनों नेता देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा,

“अखिलेश और राहुल हिंदू-मुस्लिम को बांटना चाहते हैं. ये जिन्ना की गलती दोहरा रहे हैं. इन्हें रुकना चाहिए.”

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी राजनीतिक बयानबाजी देश की एकता के लिए खतरनाक है. भारत के मुसलमान भी हमारे नागरिक हैं और उन्हें बहकाना बड़ा अपराध है. कानून ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं करेगा.

मौलाना तौकीर राजा को गिरफ्तार

बरेली उपद्रव के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर राजा को गिरफ्तार किया. इस पर आचार्य ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह हिंदू धर्मगुरु हो या मुस्लिम उलेमा. उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम हिंदुस्तानी हैं. अगर कोई कानून तोड़ेगा तो कार्रवाई होगी.

आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा

आचार्य ने पिछली सरकारों पर भी सवाल उठाए और दावा किया कि पहले आतंकवादियों को छोड़ने की सिफारिशें होती थीं और उनके रिश्तेदारों को टिकट तक दिए जाते थे. उन्होंने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज कायम है.

उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां न्याय की गारंटी है. “यहां तालिबान की तरह नहीं चलता. हमारे पास सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट हैं, जहां हर नागरिक को न्याय मिल सकता है.”

इसे भी पढ़ें-ऐतिहासिक सम्मेलन का भव्य आयोजन: दिल्ली में गूंजा मुस्लिम नेतृत्व का उद्घोष

मुख्यमंत्री योगी की चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों को चेतावनी दी थी कि उन्हें ऐसा सबक मिलेगा कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी. आचार्य ने इस पर समर्थन जताते हुए कहा, “योगी का रुख सही है. कानून का डर होना चाहिए, तभी शांति रहेगी.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

24 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

28 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago