देश

तमिलनाडु के किसानों ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वे हमारी समस्याएं समझते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025’ का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई किसानों ने इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समस्याओं का ध्यान रख रहे हैं व उनकी परेशानियों को समझते हैं.

प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन में शामिल किसान मुरुगेसन ने कहा, “मैं 13 सालों से प्राकृतिक खेती कर रहा हूं और उम्मीद है कि यह सम्मेलन मेरे तरीकों को और निखारेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती के लिए कई पहल की हैं, जो टिकाऊ कृषि के विकास के लिए जरूरी हैं.”

मणिमेकलाई नाम के एक किसान ने कहा, “यह सम्मेलन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. प्रधानमंत्री किसानों के लिए सभी लाभकारी उपायों को लागू कर रहे हैं. प्रत्येक किसान को इस प्राकृतिक खेती पहल के बारे में पता होना चाहिए.”

किसान कनगराज ने प्रधानमंत्री मोदी से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृत्रिम उर्वरकों को खत्म करने और प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक खेती लोगों को रोगमुक्त जीवन दे सकती है.

गरीब और छोटे किसानों तक भी पहुंचा सरकारी लाभ

एक अन्य किसान ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की समस्याओं का ध्यान रख रहे हैं और उनकी परेशानियों को समझते हैं. वे कुछ बेहतर करना चाहते हैं, कृषि के स्तर को बेहतर बनाना चाहते हैं. वे काफी कुछ कर भी रहे हैं और पिछले चार-पांच सालों से वे सबसे गरीब किसानों को भी राशि आवंटित कर रहे हैं.

कोयंबटूर में आयोजित ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन’ तीन दिन चलेगा. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसानों को भी संबोधित करेंगे.

इस सम्मेलन का उद्देश्य टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और रसायन-मुक्त कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, भारत में कृषि के भविष्य के लिए व्यावहारिक, जलवायु-अनुकूल और आर्थिक रूप से टिकाऊ मॉडल के रूप में प्राकृतिक व फिर से विकास योग्य कृषि की ओर परिवर्तन को गति देना है.

ये भी पढें: Ram Mandir Dhwajarohan: भगवा ध्वज लहराते ही 191 फीट ऊंचा हो जाएगा राम मंदिर, इस द्वार से अंदर प्रवेश करेंगे PM मोदी

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

25 seconds ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

50 seconds ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

3 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

38 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

47 minutes ago