देश

विदेश यात्रा के लिए Tax Clearance Certificate पर मचा बवाल! चौतरफा आलोचना के बाद सरकार ने दिया ये स्पष्टीकरण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट 2024 से संबंधित एक प्रावधान को लेकर उस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी फैल गई, जब इस तरह की बात सामने आने लगीं कि सभी विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अब टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (Tax Clearance Certificate) दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है. इस बात के फैलते ही इस नीति की चौतरफा आलोचना होने लगी, जिसके बाद रविवार (28 जुलाई) को सरकार को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा.

इसलिए मचा बवाल

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई को पेश किए गए बजट 2024-25 में काला धन अधिनियम, 2015 का हवाला देते हुए टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने का प्रस्ताव रखा गया था.

इसके बाद ऐसी खबरें सामने आने लगीं कि अगर कोई व्यक्ति विदेश जा रहा है तो उसे टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा. इसके बाद लोगों ने केंद्र सरकार के इस फैसले की चौतरफा आलोचना शुरू कर दी थी.

सोशल ​मीडिया पर लोगों ने इसे कठोर कानून बताने के साथ कहा कि इससे आम लोगों के साथ कारोबारी लोगों के बीच में मायूसी और नाराजगी है और यह कदम सरकार को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके बाद सरकार ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है.

सरकार ने क्या स्पष्ट किया

केंद्र सरकार ने रविवार को स्पष्ट किया कि टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट केवल उन लोगों के लिए अनिवार्य होगा, जिन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप है या जिन पर पर्याप्त टैक्स बकाया है.

वित्त विधेयक 2024 में वित्त मंत्रालय ने अधिनियमों की सूची में काला धन अधिनियम, 2015 का संदर्भ जोड़ने का प्रस्ताव दिया है. इस अधिनियम के तहत किसी भी व्यक्ति को अपनी वित्तीय देनदारियों को चुकाने और टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने की जरूरत होती है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित संशोधन सभी पर लागू नहीं है. मंत्रालय ने बताया, ‘प्रस्तावित संशोधन में सभी निवासियों को टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने की जरूरत नहीं है.’

वित्त मंत्रालय ने क्या कहा

सरकार ने स्पष्ट किया, आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 230 के अनुसार हर व्यक्ति को टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य नहीं है. यह केवल कुछ व्यक्तियों के मामले में जरूरी है, जिनके संबंध में ऐसी परिस्थितियां मौजूद हैं, उनके लिए इस सर्टिफिकेट की जरूरत होगी.

वित्त मंत्रालय ने कहा कि आयकर विभाग की 2004 की अधिसूचना में स्पष्ट किया गया था कि टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट केवल भारत में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी है, वह भी केवल कुछ परिस्थितियों में.

सर्टिफिकेट की जरूरत किसे होगी

गंभीर वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्तता: अगर किसी व्यक्ति पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का संदेह है और आयकर अधिनियम या संपत्ति कर अधिनियम के तहत जांच के लिए उनकी मौजूदगी महत्वपूर्ण है और अगर यह संभावना है कि उनके खिलाफ टैक्स की मांग की जाएगी, तो उन्हें टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा.

प्रत्यक्ष कर बकाया: अगर किसी व्यक्ति पर 10 लाख रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष कर (Direct Tax) बकाया है, जिस पर किसी भी प्राधिकारी द्वारा रोक नहीं लगाई गई है, तो उन्हें टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा.

सर्टिफिकेट के लिए मंजूरी जरूरी

आयकर विभाग ने कहा है कि किसी व्यक्ति से टैक्स क्लीयरेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए तभी कहा जा सकता है, जब उसके लिए कारण दर्ज किए गए हों. इसके लिए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त या मुख्य आयकर आयुक्त से मंजूरी भी जरूरी है.

अधिसूचना में कहा गया है कि सर्टिफिकेट जारी करने वाले आयकर प्राधिकारियों को यह बताना होगा कि संबंधित व्यक्ति पर आयकर अधिनियम या संपत्ति कर अधिनियम, 1957 या उपहार कर अधिनियम, 1958, या व्यय कर अधिनियम, 1987 के अंतर्गत कोई देयता नहीं है.

2.2 प्रतिशत लोग ही भरते हैं इनकम टैक्स

मालूम हो कि भारत में लगभग 2.2 प्रतिशत लोग ही इनकम टैक्स भरते हैं और इस नियम के आने से लोगों में उत्साह की जगह निराशा आएगी. जानकारों का कहना है कि ये नियम ठीक नहीं है और लोग इसे ​स्वीकार नहीं करेंगे.

जानकारों की राय में इस तरह का कानून अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक तो होगा ही इससे भारतीय लोकतंत्र और संविधान द्वारा आम नागरिक को जो व्यक्तिगत आजादी और स्वतंत्रता दी गई है उस पर हमला होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago