TCS Conversion Case
TCS Conversion Case: महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित TCS धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार आरोपी निदा खान को अदालत से जमानत मिल गई है. निदा खान करीब पांच महीने की गर्भवती हैं. जमानत देते हुए विशेष अदालत ने कहा कि जेल में बच्चे का जन्म होना मां और नवजात दोनों के लिए बेहद कठिन स्थिति हो सकती है. अदालत ने अपने आदेश में इस संदर्भ में भगवान कृष्ण के जन्म की परिस्थितियों का भी उल्लेख किया.
विशेष न्यायाधीश के.जी. जोशी ने अपने आदेश में कहा कि गर्भवती महिला के मामले में अजन्मे बच्चे के हितों को भी ध्यान में रखना जरूरी है. अदालत ने कहा कि जेल में बच्चे का जन्म होने से जुड़े मानसिक और सामाजिक प्रभाव गंभीर हो सकते हैं. इसी आधार पर अदालत ने अपने विशेष अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए आरोपी को जमानत देने का फैसला सुनाया.
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जांच के अनुसार, निदा खान पर आरोप है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता महिला को प्रभावित करने, उसके विचार बदलने और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की कोशिश की. पुलिस का दावा है कि उन्होंने महिला को बुर्का और धार्मिक साहित्य उपलब्ध कराया तथा उसके मोबाइल में धार्मिक ऐप भी इंस्टॉल कराए.
अदालत के अनुसार, निदा खान के खिलाफ देवलाली कैंप थाने में एक मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है. वहीं इस केस से जुड़े अन्य सात आरोपियों के खिलाफ मार्च और अप्रैल के दौरान कुल नौ एफआईआर दर्ज की गई थीं. फिलहाल मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
यह भी पढ़ें: बारिश के गंदे पानी में धोई चाय की केतली! Video देख भड़के लोग; फूटा गुस्सा
बताया जाता है कि इस मामले की शुरुआत फरवरी 2026 में हुई, जब एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने नासिक पुलिस से शिकायत की कि एक निजी कंपनी में कार्यरत हिंदू महिला पर धार्मिक प्रभाव डाला जा रहा है. शिकायत के बाद पुलिस ने गुप्त जांच शुरू की. जांच के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में कंपनी में भेजा गया. पुलिस का दावा है कि जांच में कुछ कर्मचारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के संकेत मिले, जिसके बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल मामले की सुनवाई अदालत में जारी है.
भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…