देश

UP MLC Election: शिक्षक व स्नातक एमएलसी की 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, कानपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने डाला वोट

UP MLC Election: विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक खंड की पांच सीटों के लिए उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. शिक्षक बढ़-चढ़कर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं. कानपुर में भाजपा की ओर से स्नातक एमएलसी सीट पर प्रत्याशी अरुण पाठक ने सनातन धर्म बालिका विद्यालय पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना 2 फरवरी को बरेली, झांसी, गोरखपुर और कानपुर में होगी.

सोमवार को प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बदॉयू, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल, बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, सन्त कबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी तथा आंम्बेडकर नगर में मतदान शुरू हुआ है.

अगर खंड की बात करें तो गोरखपुर-फ़ैजाबाद स्नातक खंड, कानपुर स्नातक खंड, कानपुर – उन्नाव शिक्षक खंड, बरेली शिक्षक खंड और प्रयागराज – झांसी शिक्षक खंड की सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. 3 खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 6.32 लाख मतदाता मतदान करेंगे. 3 खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 826 मतदेय स्थल बनाये गए हैं. 2 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 53 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. शिक्षक और स्नातक खंड के चुनाव में 63 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. किसी तरह की कोई शिक्षकों को असुविधा न हो इसके लिए निर्वाचन क्षेत्रों में प्रेक्षक तैनात किए गए हैं. इसी के साथ प्रदेश भर में प्रशासन व पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. केंद्रों पर भी पुलिस तैनात की गई है.

कानपुर खंड

कानपुर खण्ड स्नातक क्षेत्र में 100 मतदान केन्द्र व कानपुर खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 63 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. कानपुर खण्ड स्नातक क्षेत्र में कुल 1,64,428 मतदाता व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11,485 मतदाता हैं. निर्वाचन क्षेत्र को 11 जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया. वहीं आपको बता दें कि दोनों सीटों पर कुल 2 लाख 28 हजार से अधिक वोटर वोट करेंगे.

मुरादाबाद

मुरादाबाद बरेली स्नातक एमएलसी चुनाव मे कुल 172258 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगें. मुरादाबाद मे 39 बूथों पर 32098 मतदाता होगा. मुरादाबाद को 8 जोन एवं 16 सेक्टर मे बांटा गया है. यहां भी सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है. एमएलसी चुनाव के मद्देनज़र प्रशासन और पुलिस अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात है. यहां बारिश के दौरान भी शिक्षकों में रुझान कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अर्थात शिक्षक बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं. निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रे तैनात किए गए हैं.

श्रावस्ती

श्रावस्ती में शिक्षक MLC गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन का मतदान शुरू हो गया है. जिले के पाँच ब्लाकों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है. श्रावस्ती में 2337 है मतदाता जिसमें 1862 पुरुष व 475 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं. मतदान केंद्र पर मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी तैनात हैं. जनपद में एमएलसी चुनाव को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात हैं.

ये भी पढ़ें: Lucknow Crime: मां-बेटे पर फेंका तेजाब, निशाना थी बहन, सीसीटीवी फुटेज में बोतल ले जाते कैद हुए हमलावर

अयोध्या

जिले के 14 मतदान केंद्रों के 18 बूथ पर मतदान शुरू हो गया है. ADM प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने बताया की शांतिपूर्ण मतदान हो. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बिना आधार या पहचान पत्र के मतदान केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. DM नीतीश कुमार ने सभी कर्मियों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने की अपील की है. सर्किल के पुलिस अधिकारियो ने अपने अपने मतदान केंद्रों निरीक्षण किया है.

अमेठी

गोरखपुर – अयोध्या स्नातक चुनाव के लिए अमेठी में भी सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया. जिले के 16 बूथों पर मतदान हो रहा है. 6544 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग यहां करेंगे. फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है.

कुशीनगर

गोरखपुर-अयोध्या स्नातक चुनाव के लिए कुशीनगर में भी मतदान शुरू हो गया है. जिले के 16 बूथों पर मतदान होगा. 13580 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंग. चुनाव को देखते हुए यूपी बिहार सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

8 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

9 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

11 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

56 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

1 hour ago