मनोरंजन

Shah Rukh Khan: पठान की सफलता के बाद ‘मन्नत’ पर उमड़ी फैंस की भीड़, बालकनी में चढ़ किंग खान ने किया डांस

Shah Rukh Khan:  ‘पठान’ शाहरुख खान की फिल्म जब से रिलीज हुई है. तबसे थिएटर्स में जश्न का माहौल है, कहीं पर थिएटर्स में दर्शक झूमकर नाच रहे हैं तो कहीं पर पटाखे फोड़े जा रहे हैं. ‘पठान’ की बदौलत लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर पड़ा सूखा खत्म हुआ है और बॉलीवुड की चांदी हो गई है. ‘पठान’ ने 4 दिनों में ही 429 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फैंस फिल्म देख रहे हैं और शाहरुख की वाहवाही करते नहीं थक रहे किंग खान ने 4 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की है फैंस और दर्शकों से जो प्यार और रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखकर शाहरुख की खुशी का ठिकाना नहीं है उन्होंने बेहद स्पेशल अंदाज में सबका शुक्रिया अदा किया.

बादशाह के बंगले ‘मन्नत’ के नीचे फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी. शाहरुख खान उन्हें सरप्राइज देने के लिए अचानक ही बाहर निकल आए और मन्नत की बालकनी पर चढ़ गए. शाहरुख को देख फैंस चिल्लाने लगे और सबने तस्वीरें क्लिक करनी शुरू कर दीं. शाहरुख ने सभी फैंस के बार-बार हाथ जोड़े और बेशुमार प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया. शाहरुख सबके आगे सिर झुकाकर थैंक यू बोल रहे थे और सजदा भी कर रहे थे.

 

बालकनी में फैंस के लिए नाचे शाहरुख

यही नहीं, शाहरुख खान ने फैंस को ‘झूमे जो पठान’ गाने के डांस स्टेप्स भी करके दिखाए, जैसे ही शाहरुख ने बालकनी पर झूमना शुरू किया. फैंस चिल्ला उठे शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म की रिलीज के बाद शाहरुख ने फैंस के साथ ट्विटर पर Ask SRK सेशन भी रखा था. इसमें शाहरुख ने फैंस और यूजर्स के तमाम सवालों के जवाब दिए. एक यूजर ने जब शाहरुख से पूछा कि उन्होंने ‘पठान’ को प्रमोट क्यों नहीं किया तो शाहरुख ने जवाब दिया कि शेर इंटरव्यू नहीं करते तो इसलिए उन्होंने भी कोई इंटरव्यू नहीं दिया, वहीं जब एक यूजर ने ‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रिएक्शन जानना चाहा तो शाहरुख बोले, ‘भाई नंबर तो फोन के होते हैं. हम तो खुशी गिनते हैं.’

ये भी पढ़ें-मनोज बाजपेयी ने बताया ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में रीमा सेन के साथ कैसे किया इस सीन की शूटिंग

‘पठान’ की 4 दिनों की कमाई

‘पठान’ फिल्म की बात करें तो यह 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आए फिल्म ने ओपनिंग डे पर 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब 4 दिनों में देशभर व वर्ल्डवाइड 429 करोड़ कमा चुकी है. ‘पठान’ पहले दिन की कमाई में ‘बाहुबली 2’ और ‘केजीएफ 2’ को मात देकर सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago