बिहार चुनाव को लेकर यादव परिवार में खीचतान सु्खियों में. हाल ही में तेज प्रताप यादव राघोपुर विधान सभा क्षेत्र पहुंचे. ऐसा माना जाता है की ये क्षेत्र लालू परिवार का किला है, क्योंकी यहां से लालू यादव व राबड़ी देवी ने कई बार चुनाव जीता है.
बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या बनी हुई है, जिनमें से राघोपुर एक है. ऐसे में राघोपुर विधान सभा क्षेत्र पहुंचे तेज प्रताप यादव ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इसी बाच उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो गरीबो को अनाज बांटते हुए नजर आ रहे है.
इस वीडियो में वो अपने भाई तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए भी नजर आए.
बता दें की राघोपुर तेजस्वी यादव का विधान सभा क्षेत्र है और वो यहां से विधायक है. ऐसे में बाढ़ में प्रभावित इलाकों का दौरा करते समय उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल इस वीडियो में तेज प्रताप को अनाज बांटते वक्त किसा ने कहा की नंबर लगा कर बाटिए.
इसके जवाब में उन्होंने अपने भाई पर तंज कसते हुए कहा- ‘आप शांत रहिए, कैसे बांटना है हम बांटरहे है, सरकार नहीं मदद कर रही है लेकिन हम आकर दे रहे है .सरकार आपका फेल है और विधायक भी आपका फेल है नांच रहा है गा रहा है.’
हालांकी यह कोई नई बात नहीं है, इसके पहले भी तेज प्रताप तेजस्वी पर तंज कसते हुए नजर आए है. कभी तेजस्ली को उन्होंने अर्जुन कहा और खुद को कृष्ण, तो कभी तेजस्वी को लेकर सकारात्मक नारेबाजी पर भड़क गए.
आपको बता दें की तेज प्रताप यादव अभी समस्तीपुर जिले के हसनपुर से विधायक हैं, लेकिन इस बार वो महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने सकते है. इस बार वो जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में तेजस्वी यादव के विधान सभा क्षेत्र जाकर उनपर तंज कसने से सियासी महौल गर्माया हुआ है.
ये भी पढ़ें: (CM Bihar) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी दांव से विपक्ष का छूटा पसीना
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…