देश

मकर संक्रांति पर मिटेंगी कड़वाहटें? तेज प्रताप ने ‘चाचा’ रामकृपाल और अशोक चौधरी को दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता

जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को दही चूड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस सिलसिले में उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया.

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि उन्हें जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव की ओर से दही चूड़ा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया है. मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि मैं इस कार्यक्रम में जाऊंगा.

अशोक चौधरी को भी दिया न्योता

तेजप्रताप यादव 14 जनवरी को बड़े स्तर पर दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं और इस कार्यक्रम के सिलसिले में वे लगातार बिहार सरकार में मंत्रियों को निमंत्रण दे रहे हैं. उन्होंने सोमवार को मंत्री रामकृपाल के अलावा, मंत्री अशोक चौधरी को भी न्योता दिया.

मेरे चाचा है रामकृपाल यादव- तेज प्रताप

रामकृपाल यादव को न्योता देने के बाद जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे मेरे चाचा हैं और हमारे पिता के साथ उनका लंबा रिश्ता रहा है. आज मैंने उन्हें न्योता दिया. राजनीतिक मतभेद एक बात है, लेकिन पारिवारिक रिश्ते दूसरी बात है. मुझे उम्मीद है कि वे मेरे न्योते पर जरूर आएंगे.

मैंने तेज को बड़े होते देखा है- रामकृपाल

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि तेज प्रताप और मेरे बीच पिछले 30-35 सालों से पारिवारिक रिश्ते हैं. मैंने उसे बचपन से लेकर आज तक बड़ा होते देखा है. मुझे बहुत खुशी है कि उसने मकर संक्रांति दही चूड़ा कार्यक्रम में अपने चाचा को बुलाया है. मैं जरूर जाऊंगा और उसे आशीर्वाद दूंगा.

ये भी पढ़ें- इश्क का खूनी अंजाम! एटा में अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी पर ‘जल्लाद’ बने परिजन, पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

एक्स पर दी जानकारी

तेजप्रताप यादव ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव से कृषि विभाग में पहुंचकर उनसे मुलाकात की और आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया. साथ ही उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी से उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया. साथ ही उन्हें नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago