Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इश्क का खूनी अंजाम! एटा में अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी पर ‘जल्लाद’ बने परिजन, पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

Etah Double Murder: एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में प्रेमी दीपक और उसकी प्रेमिका की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि परिजनों ने प्रेमी के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जिसके बाद घरवालों ने वारदात को अंजाम दिया.

रिपोर्ट-सुधीर यादव


Etah Double Murder: एटा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्यार करने की कीमत प्रेमी और प्रेमिका को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. जिले के जैथरा थाना क्षेत्र में प्रेमी दीपक और उसकी प्रेमिका की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इलाके में डबल मर्डर से खौफ का आलम है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि परिजनों ने प्रेमी के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जिसके बाद घरवालों ने दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात उसके घर पहुंचा था.

क्या है पूरा मामला?

जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को देर रात दीपक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर की छत पर पहुंचा था. इसकी भनक युवती के परिजनों को हुई तो परिजन छत पर पहुंचे और अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसी समय युवती के परिजनों ने चोर-चोर का शोर मचाकर दोनों पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया. चोर होने के शक में गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए. पास जाकर देखा तो वह गांव का ही दीपक नामक युवक था.

जिसकी सूचना नजदीकी थाना जैथरा पुलिस को दी गई. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक युवती की परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. वहीं प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर एटा मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा. मेडिकल कॉलेज जाते हुए रास्ते में प्रेमी दीपक ने भी दम तोड़ दिया.

पुलिस ने क्या कहा?

पूरी घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जैथरा थाना क्षेत्र स्थित गढ़िया सुहागपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. जहां प्रेमिका के घर वालों ने छत पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे बौखलाए प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी और प्रेमिका पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिए. जिसकी सूचना जैथरा पुलिस को मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो प्रेमिका की मौत हो चुकी थी और प्रेमी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने एटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा लेकिन रास्ते में ही प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया.

बालिग हैं दोनों मृतक

एसपी ने बताया कि लड़की के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और थाने में पूछताछ की जा रही है. फिलहाल तहरीर नहीं आई है, तहरीर आते ही आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दोनों प्रेमी-प्रेमिका का एक ही गांव के हैं और एक ही समुदाय के हैं. दोनों ही बालिग हैं.

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान-बांग्लादेश के बढ़ते रक्षा संबंधों से भारत बहुत चिंतित,’ PAK ने AI वीडियो से फैलाया झूठ, JF-17 गेमचेंजर नहीं

तीन बार घर से भाग चुके थे दोनों

मृतक के चचेरे भाई आदित्य ने बताया की युवती दीपक के साथ तीन बार भाग चुकी थी. इनका प्रेम संबंध करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा था. जिसकी पंचायत भी कल जैथरा थाने में हुई थी. उसके बाद आज फिर युवती के परिजनों ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. आपत्तिजनक स्थिति में देख कर बौखलाई प्रेमिका के परिजनों ने घटना को अंजाम दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital