देश

बिहार में कुछ पक रहा है..! प्रशांत किशोर से मिले तेज प्रताप यादव; रात में क्या बात हुई?

Tej Pratap Yadav Prashant Kishor Meeting: बिहार की राजनीति (Bihar Politic) में एक नई मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. दरअसल लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल चीफ तेज प्रताप यादव ने पटना में बीती रात जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात की है. दोनों की ये मुलाकात प्रशांत किशोर के आवास पर हुई. इस मुलाकात को खासा अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. साथ ही नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है.

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी (Tej Pratap Yadav Bihar Politics)

इस मुलाकात की जानकारी तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. जिसमें उन्होंने लिखा- “आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा. मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की. इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई.”

राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं ये मुद्दे (Prashant Kishor Bihar Politics)

उन्होंने आगे लिखा, “ये मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं. मैं इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूं, जहां सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ है.”

ये भी पढ़ें: कटी-फटी किताबें पढ़कर मजदूर के बेटे अंश ने JEE Main में बटोरे 97 परसेंटाइल; पढ़ें सक्सेस स्टोरी

क्या बिहार में कुछ पक रहा है? (Tej Pratap Yadav Prashant Kishor Meeting Bihar Politics)

इन दिनों बिहार अपने नई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और JDU के संगठन में हो रहे परिवर्तन को लेकर चर्चा में है. ऐसे में RJD से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव की प्रशांत किशोर से मुलाकात ने सुर्खियां बना दी हैं. हालांकि, सीटों के मामले में दोनों के पास तो कुछ नही है. लेकिन, प्रदेश में जनता के बीच दोनों का अपना-अपना स्टेक है. खैर समय ही इस मुलाकात के मायने बताएगे कि वाकई में बिहार में कुछ पक रहा है या ये मुलाकात महज औपचारिकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

6 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

7 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

25 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

25 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

49 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

50 minutes ago