उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश राज में सिर्फ 4 जिलों को मिलती थी बिजली…’, 300 यूनिट फ्री बिजली के वादे पर मंत्री ओपी राजभर का तीखा प्रहार

रिपोर्ट – रवि


OP Rajbhar Statement: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बिजली और वादों के मुद्दे पर जुबानी जंग तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 2027 में सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वादे पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने करारा हमला बोला है. राजभर ने अखिलेश यादव पर जनता को गुमराह करने और “वोट की राजनीति” करने का आरोप लगाया है.

ट्रांसफार्मर तक के लिए जनता देती थी चंदा?

मंत्री राजभर ने अखिलेश सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की बिजली व्यवस्था बदहाल थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में अगर गांव का ट्रांसफार्मर खराब होता था, तो लोग चंदा इकट्ठा कर पैसे देते थे, तब जाकर उसे बदला जाता था. राजभर ने तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश यादव पहले अपने पुराने कार्यकाल का इतिहास पढ़ लें कि उन्होंने जनता के लिए क्या किया था, फिर फ्री बिजली की बात करें.”

सिर्फ चार जिलों तक सीमित थी ’24 घंटे बिजली’

राजभर ने क्षेत्रीय भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए बिजली आपूर्ति में भारी असमानता थी. इस पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि अखिलेश राज में सिर्फ रामपुर, इटावा, मैनपुरी और सैफई में ही 24 घंटे बिजली आती थी. इन चार जिलों को छोड़कर बाकी गांवों में केवल 5 घंटे और शहरों में मुश्किल से 10 घंटे बिजली नसीब होती थी.

आगे राजभर ने अपनी योगी सरकार की तारीफ करते हुए  कहा कि आज जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 16-18 घंटे बिजली मिल रही है, और खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे के भीतर बदले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘निर्दोषों की मौत भुलाई नहीं जाएगी’, पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का संकल्प

महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा

अखिलेश यादव द्वारा महिलाओं को ₹40,000 पेंशन देने की घोषणा पर भी राजभर ने सवाल उठाए. वहीं, नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. राजभर ने कहा कि विपक्ष को डर है कि इस ऐतिहासिक कदम का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को चला जाएगा, इसलिए वे सीटों के निर्धारण का बहाना बनाकर इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों का बढ़ना समय की मांग है क्योंकि देश की आबादी अब 140 करोड़ पार कर चुकी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

16 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

35 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

41 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

49 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

49 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

1 hour ago