देश

भाई वीरेंद्र वायरल ऑडियो मामले में Tej Pratap Yadav का RJD पर निशाना, बोले- क्या पार्टी इसपर करेगी कार्रवाई?

Tej Pratap Yadav: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव अब बगावत पर उतर गए हैं. RJD विधायक भाई वीरेंद्र के द्वारा एक दलित पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किये जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने RJD पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, क्या RJD अपने गालीबाज विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

अपने ट्वीट में तेज प्रताप यादव ने एक मॉर्फ फोटो भी पोस्ट किया है. जिसमें पंचायत सचिव को कुर्सी पर बैठा दिखाया गया है और उसके पीछे बाबा साहब आंबेडकर और महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई है. वहीं फोटो के अंदर RJD विधायक को हाथ में जूता लेकर पंचायत सचिव की तरफ भागते दिखाया गया है.

RJD से पूछे ये तीखे सवाल

तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, जिन्होंने बाबा साहब आंबेडकर के आदर्शों के उलट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की और जान से मारने की धमकी दी. क्या आरजेडी अपने इस विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

पार्टी के जयचंदों पर बोला हमला

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट में पार्टी के अंदर मौजूद उनके विरोधियों को भी निशाने पर लिया है. उन्होंने लिखा, मुझे तो जयचंदों की साजिश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया. अब देखना ये है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखायेगी या नहीं.

क्या है मामला?

दरअसल पटना के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र अपने विधानसभा क्षेत्र के एक पंचायत सचिव को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए फोन किया था. पंचायत सचिव ने फोन उठाते हुए कहा कि, बोलिये जी सर.

ये सुनते ही मनेर विधायक नाराज हो गए. उन्होंने धमकाते हुए अंदाज में कहा कि तुम नहीं पहचाना. इसपर सचिव ने कहा कि नहीं पहचाना मैं. ये सुनते ही विधायक जी और भड़क गए और सचिव को धमकाने लगे. विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि तुम्हें भाई वीरेंद्र नहीं पता है कौन है? जिसपर पंचायत सचिव ने कहा नहीं.

ये भी पढ़ें- RJD विधायक के साथ हुआ घुंघरु सेठ मजनू भाई वाला किस्सा, धमकी देने पर पंचायत सचिव ने रगड़ा, ऑडियो हो रहा वायरल

RJD MLA Bhai Virendra ने पंचायत सचिव को दी धमकी

भाई वीरेंद्र ने तब हड़काते हुए कहा कि, तुम्हें अपने विधानसभा का विधायक का नाम नहीं पता है तो तुमको यहां नौकरी करने का कोई अधिकार नहीं है. जिसपर पंचायत सचिव भी भड़क गया. उसने कहा कि ठीक है फिर हमारा ट्रांसफर करा दीजिये.

भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के बीच की यह तू-तू मै-मै का ऑडियो वायरल हो रहा है.

तेज प्रताप यादव ने अप्रत्यक्ष रूप से तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिये.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

18 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

32 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

58 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago