RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने पंचायत सचिव को धमकाने के लिए घुंघरु सेठ और मजनू भाई बनने की कोशिश की, लेकिन वायरल हुए ऑडियो ने उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी और मामला उल्टा पड़ गया।
RJD MLA Bhai Virendra: राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र के साथ फिल्म वेलकम के घुंघरू सेठ और मजनू भाई वाला किस्सा हो गया. दरअसल मनेर से RJD विधायक भाई वीरेंद्र (RJD MLA Bhai Virendra) पंचायत सचिव को हड़का रहे थे, लेकिन पंचायत सचिव ही बाघ निकला और विधायक जी की बोलती बंद कर दी. अब विधायक और पंचायत सचिव के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल पटना के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र अपने विधानसभा क्षेत्र के एक पंचायत सचिव को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए फोन किया था. पंचायत सचिव ने फोन उठाते हुए कहा कि, बोलिये जी सर.
विधायक जी के साथ Welcome के घुँघरू सेठ और मजनू भाई किस्सा हो गया।🤣
ये अपने चेले-चपेटों के साथ बैठा होगा, फिर बोला होगा रुकिए ना जी देखिए पंचायत सचिव को कैसे रेलता हूँ।
भाई वीरेंदर तो ऐसे बोल रहा जैसे वीरेंदर नाम का इकलौता व्यक्ति है धरती पे।
— Adv Abhishek Gaharwar (@AdvAbhishekSinh) July 27, 2025
ये सुनते ही मनेर विधायक नाराज हो गए. उन्होंने धमकाते हुए अंदाज में कहा कि तुम नहीं पहचाना. इसपर सचिव ने कहा कि नहीं पहचाना मैं. ये सुनते ही विधायक जी और भड़क गए और सचिव को धमकाने लगे. विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि तुम्हें भाई वीरेंद्र नहीं पता है कौन है? जिसपर पंचायत सचिव ने कहा नहीं.
RJD MLA Bhai Virendra ने पंचायत सचिव को दी धमकी
भाई वीरेंद्र ने तब हड़काते हुए कहा कि, तुम्हें अपने विधानसभा का विधायक का नाम नहीं पता है तो तुमको यहां नौकरी करने का कोई अधिकार नहीं है. जिसपर पंचायत सचिव भी भड़क गया. उसने कहा कि ठीक है फिर हमारा ट्रांसफर करा दीजिये.
भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव के बीच की यह तू-तू मै-मै का ऑडियो वायरल हो रहा है.
RJD MLA Bhai Virendra सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
मामले का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद विधायक भाई वीरेंद्र जमकर ट्रोल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, विधायक जी के साथ वेलकम के घुंघरू सेठ और मजनू भाई वाला किस्सा हो गया.
ये भी पढ़ें- बिहार का कुख्यात यूपी में ढेर! UP STF ने बिहार पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाकर डब्लू यादव को मार गिराया
यूजर्स ने सचिव को दी 21 तोपों की सलामी
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इस पंचायत सचिव तक सलाम पहुंचे. अगर तमाम सरकारी कर्मचारी और जनता, ‘तू जानता नहीं मैं कौन हूं’ का दंभ इसी तरह तोड़ने लगे तो बहुत कुछ आसान हो जाएगा.
वहीं यूपीएसई टीचर अंकित कुमार ने लिखा, लीजिये फुलेरा इन रियल हो रहा है. यहां भी विधायक जी हैं और सचीव जी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



