देश

Bihar News: कभी हमारे पैर पर गिरे हुए थे…अब किसी और के पैरों पर गिरने गए हैं, पवन सिंह पर तेज प्रताप यादव का करारा प्रहार

Bihar News: बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकआस्था के महापर्व छठ को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने के प्रयास की सराहना की. तेज प्रताप यादव ने कहा कि छठ महापर्व को बिहार के लोग श्रद्धा के साथ मनाते हैं. महापर्व को अगर बढ़ावा दिया जा रहा है, तो यह अच्छी बात है. ‎उन्होंने ‎पटना में पत्रकारों से बातचीत में भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के भाजपा और एनडीए के नेताओं से मिलने को लेकर कहा कि इन लोगों का यही काम है. वे कलाकार हैं. ‎

तेज प्रताप यादव ने कहा,


पवन सिंह जो हैं, कभी लखनऊ में हमारे पैर पर गिरे हुए थे और दोबारा चले गए किसी और के पैर पर गिरने के लिए. वह लगातार किसी न किसी के पैर में गिर रहे हैं. उन्हें समझ में अभी नहीं आ रहा है. उनकी बुद्धि और विवेक काम नहीं कर रहा है, क्या करेंगे, क्या नहीं करेंगे, वह जानेंगे.

पवन सिंह कलाकार हैं, कलाकारी करनी चाहिए

तेज प्रताप ने पवन सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वे कलाकार हैं, उन्हें कलाकारी करनी चाहिए. कहां से वे चुनाव में पड़ रहे हैं. ‎ ‎उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर कहा कि लोग काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के चुनाव चिन्ह ‘ब्लैकबोर्ड’ की चर्चा करते हुए कहा कि इसके आने से बदलाव हो रहा है. इसके पास सभी लोग शिक्षा के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं. हम लोग जमीन पर चलने वाले नेता हैं. ‎

‎उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर कहा कि महुआ में जनसुराज की गाड़ी से मेरा कार्यकर्ता घायल हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे लोगों पर हमला करवाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने प्रशांत किशोर के मंत्रियों पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कहा कि दूसरे पर आरोप लगाते-लगाते कहीं वही न फंस जाएं कि इतना पैसा उनके पास कहां से आया.


ये भी पढ़ें: Bihar News: जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की PM Modi को चिट्ठी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करें


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

11 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

25 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

30 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

31 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

42 minutes ago