चुनाव

बिहार में दिखेगा ‘पॉवर स्टार’ का पॉवर! भोजपुरी स्टार पवन सिंह की BJP में हुई घर वापसी, अमित शाह से की मुलाकात

Pawan Singh join BJP: बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. मंगलवार को बीजेपी में पवन सिंह की घर वापसी ने इस सियासी बयार को और तेज कर दिया. उन्होंने पहले दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. उसके बाद भारत के गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले. इस दौरान पवन सिंह के साथ भाजपा नेता विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे. बता दें कि विनोद तावड़े बिहार संगठन प्रभारी भी हैं. पवन सिंह और अमित शाह के बीच यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली.

हालांकि अमित शाह के घर से निकलने के बाद पवन सिंह ने मीडिया से दूरी बनाये रखी. इस मुलाकात के बाद चुनावी पंडित यह अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार पवन सिंह बीजेपी के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

पवन सिंह की घर वापसी

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की घर वापसी के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि पवन सिंह भाजपा के टिकट पर इस बार का विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाने उतर सकते हैं.

अमित शाह से मिलने से पहले उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात

पवन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने से पहले RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से उनके आवास पर मुलाकात की. दरअसल पवन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इसी सीट पर एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा भी मैदान में थे. पवन सिंह की लोकप्रियता की वजह से एनडीए वोटों में बंटवारा हो गया और उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव हार गए. जिसके बाद उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा के रास्ते संसद भेजा गया. माना जा रहा है कि पवन सिंह का उपेंद्र कुशवाहा से मिलना एक तरह से शांति समझौता है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की PM Modi को चिट्ठी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त करें

उपेंद्र कुशवाहा से लिया आशीर्वाद

वहीं बिहार बीजेपी के संगठन प्रभारी विनोद तावड़े ने मीडिया से कहा कि पवन सिंह भाजपा के साथ हैं. आगामी चुनावों में वो सक्रिय रूप से एनडीए के लिए काम करेंगे. उन्होंने इसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा से आशीर्वाद लिया है.

गौरतलब है कि बीजेपी ने पहले बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था. पवन सिंह को आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद कांग्रेस ने पवन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कांग्रेस का कहना था कि पवन सिंह अपने म्यूजिक एल्बम में बंगाल की महिलाओं को फूहड़ और अभद्र दिखाया है. दबाव बढ़ता देख बीजेपी ने उन्हें चुनावी मैदान से हटने का दबाव डाला. जिसके बाद पवन सिंह ने बिहार से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई जिसे पार्टी ने साफ मना कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

5 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

14 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

26 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago