Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Elections

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस दिया है. तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में लोकसभा और राज्यसभा में आवश्यक संख्या से अधिक सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर किया हैं.

बिहार की राजनीति में इतिहास रचने वाले नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ओर बढ़ रहे हैं।नीतीश कुमार अब तक 9 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिनमें 2000 में केवल सात दिन का छोटा कार्यकाल भी शामिल है। बिहार की राजनीति में इतिहास रचने वाले नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ओर बढ़ रहे हैं।

झारखंड की राजनीति में इन दिनों हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली सरकार और भाजपा के संभावित सहयोग को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। बिहार चुनाव के दौरान झामुमो–राजद–कांग्रेस के बीच बढ़ी तल्खी और भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक के ट्वीट के बाद यह चर्चा और गर्म हो गई। ऐसे माहौल में इन अटकलों पर झारखंड भाजपा क्या सोच रही है, इसे जानने के लिए भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू से विशेष बातचीत की। इंटरव्यू में साहू ने सियासी समीकरणों, गठबंधन की चर्चाओं और राजनीतिक संभावनाओं पर अपनी स्पष्ट बात रखी...

बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने छपरा सीट से RJD के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक तापमान तेज है। इस बार कई भोजपुरी सितारों की राजनीतिक छवि का खुलासा हुआ। कुछ को जीत का स्वाद मिला, तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा। इनमें भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी शामिल थे

महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव को शुरुआती रुझानों में झटका लगा है. LJP (रामविलास) के संजय सिंह आगे निकलते दिख रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या तेजस्वी यादव के खिलाफ तेज प्रताप की बगावत अब उनकी राजनीतिक जमीन को कमजोर कर रही है.

विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। इसमें 122 सीटों के कुल 1302 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। मतदाता सुबह से ही वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।

बिहार में आज लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिल रहा है. पहले चरण की वोटिंग में महिलाओं की भारी भागीदारी, युवाओं का जोश और बुजुर्गों की जिम्मेदारी ने लोकतंत्र की तस्वीर को और जीवंत बना दिया.

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार उत्तर प्रदेश का सियासी असर साफ दिख रहा है. योगी आदित्यनाथ अपने बुलडोजर और विकास मॉडल के जरिए मतदाताओं को लुभा रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव ने बीजेपी पर नाम बदलने की राजनीति का आरोप लगाया है. यूपी मॉडल अब बिहार के मंचों पर चुनावी हथियार बन चुका है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद भारत को एक करने में बड़ी भूमिका निभाई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में कहा कि कांग्रेस ने इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कि देश सरदार वल्लभभाई पटेल को भुला दे, उनकी कोई प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती कल है। ऐसे में शाह ने पटना में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर हमला बोला।

दरभंगा शहरी विधानसभा से जन सुराज के प्रत्याशी राकेश कुमार मिश्रा ने इस घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा, "पाग केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि मिथिला की अस्मिता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है.