देश

Anushka Yadav से मिलने उनके घर पहुंचे Tej Pratap Yadav, 7 घंटे पास रहे; मुलाकात पर बोले- पारिवारिक संबंध है

Tej Pratap Yadav met Anushka Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. सोमवार को वे अपनी प्रेमिका अनुष्का यादव के घर पहुंचे और करीब सात घंटे वहां रहे. इस मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने कहा, “यह मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मैं मिलने आया.”

आज अनुष्का से उनकी मुलाकात तब हुई, जब दोनों अपने रिश्ते को लेकर महीनेभर से सुर्खियों में है. तेज प्रताप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ अपनी तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

सुर्खियों में तेज प्रताप, कलह जारी

तेज प्रताप ने 24 मई को फेसबुक पर अनुष्का के साथ 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया था, जिसके बाद विवाद गहरा गया. उन्होंने पहले दावा किया था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि तस्वीरें उन्होंने ही शेयर की थीं. इस बीच, अनुष्का के भाई आकाश यादव ने भी बयान दिया कि उनकी बहन का फैसला उनका समर्थन करेगा. हालांकि, लालू परिवार और अनुष्का के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें उनके भतीजे नागेंद्र ने हनीट्रैप और तंत्र-मंत्र के आरोप भी लगाए.

परिवार और राजनीति पर असर

अनुष्का के साथ तस्‍वीर सामने आने के बाद तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को उनके साथ रहने से रोका गया. इस विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. तेज प्रताप ने अखिलेश यादव से बातचीत के बाद अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की, लेकिन पार्टी से निष्कासन ने उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं.

यह भी पढ़िए: RJD और परिवार से निकाले जाने पर आज पहली दफा बोले तेज प्रताप यादव- ‘मैं डरने वाला नहीं, मेरे पीछे 4-5 लोग..’

Bharat Express Desk

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

3 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

14 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

23 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

55 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

59 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago