देश

16 साल का साथ कुछ ही सेकंड में बिखर गया, पायलट की शहादत से टूट गईं पत्नी अफसाना

Dubai Tejas Crash: भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की शुक्रवार को दुबई एयर शो में फ्लाइंग डेमोंस्ट्रेशन के दौरान तेजस फाइटर जेट क्रैश होने से मौत हो गई. इस दुखद खबर ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले नमांश अपने अनुशासन और बेहतरीन सर्विस रिकॉर्ड के लिए जाने जाते थे.

परिवार का दर्द और गर्व

नमांश ने भारतीय वायु सेना की अफसर अफसाना से लव मैरिज की थी. दोनों ने देश की रक्षा की शपथ साथ ली थी और कई सपने देखे थे. 16 साल का साथ एक पल में खत्म हो गया. पत्नी अफसाना को पति की शहादत पर गर्व है लेकिन खालीपन ने उन्हें तोड़ दिया है. उनकी 7 वर्षीय बेटी को अब तक यह नहीं पता कि उसके पिता इस दुनिया में नहीं रहे.

गांव में मातम

नमांश की मौत की खबर जैसे ही कांगड़ा पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. उनके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. नगरोटा बगवां के रहने वाले नमांश ने हमीरपुर जिले के सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीरा से पढ़ाई की थी. उनके पिता जगन नाथ रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर रहे हैं और बाद में हिमाचल प्रदेश एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल बने.

ये भी पढ़ें-‘पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में…’ दिल्ली ब्लास्ट पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान

पार्थिव शरीर भारत पहुंचा

दुबई एयर शो के दौरान हुए हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर रविवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित सुलूर एयर बेस लाया गया. हालांकि, उनके अंतिम संस्कार की तारीख और स्थान की जानकारी अभी तय नहीं हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

1 hour ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

8 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

8 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

9 hours ago