देश

‘पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में…’ दिल्ली ब्लास्ट पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान

दिल्ली में NDIM (New Delhi Institute of Management) के दीक्षांत समारोह में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने साफ कहा कि पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता. इसी वजह से वह प्रॉक्सी वॉर यानी परोक्ष युद्ध का सहारा लेकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने (Upendra Dwivedi) कहा कि दिल्ली में हुआ धमाका भी उसी कोशिश का हिस्सा था ताकि पाकिस्तान अपनी मौजूदगी दिखा सके.

भारत ने पहले ही भांप लिया था खेल

जनरल द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने बताया कि पाकिस्तान की नीयत भारत के हर कोने में धमाके करने की थी और मुंबई जैसे बड़े शहर भी उनके निशाने पर थे लेकिन भारत ने समय रहते इन गतिविधियों को भांप लिया और ऑपरेशन चलाए. उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है और हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है.

भरोसेमंद तालमेल

सेना प्रमुख (Upendra Dwivedi) ने ऑपरेशन सिंदूर को एक ‘भरोसेमंद ऑर्केस्ट्रा’ बताया. इसमें हर सदस्य ने पूरी तालमेल के साथ अपनी भूमिका निभाई. इसी वजह से भारतीय सशस्त्र बल सिर्फ 22 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था बल्कि कई सालों की तैयारी और इंटेलिजेंस, सटीकता और टेक्नोलॉजी के मेल का नतीजा था.

ये भी पढ़ें-New Labour Codes 2025: सैलरी स्ट्रक्चर बदला, टेक-होम घट सकती है लेकिन रिटायरमेंट सिक्योरिटी होगी मजबूत

88 घंटे चला संघर्ष

भारत ने यह सैन्य अभियान 7 मई की सुबह शुरू किया था. इसमें पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में बने कई आतंकी ढांचे ध्वस्त कर दिए गए. पाकिस्तान ने भी हमले किए लेकिन भारत ने हर बार जवाब दिया. यह संघर्ष करीब 88 घंटे तक चला और 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच समझौते के बाद थमा था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

42 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

52 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

1 hour ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

1 hour ago