Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में…’ दिल्ली ब्लास्ट पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान

NDIM दीक्षांत समारोह में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने कहा कि पाकिस्तान भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए प्रॉक्सी वॉर का सहारा ले रहा है. दिल्ली धमाका भी इसी साजिश का हिस्सा था. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.

दिल्ली में NDIM (New Delhi Institute of Management) के दीक्षांत समारोह में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने साफ कहा कि पाकिस्तान अब जान चुका है कि वह भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता. इसी वजह से वह प्रॉक्सी वॉर यानी परोक्ष युद्ध का सहारा लेकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने (Upendra Dwivedi) कहा कि दिल्ली में हुआ धमाका भी उसी कोशिश का हिस्सा था ताकि पाकिस्तान अपनी मौजूदगी दिखा सके.

भारत ने पहले ही भांप लिया था खेल

जनरल द्विवेदी (Upendra Dwivedi) ने बताया कि पाकिस्तान की नीयत भारत के हर कोने में धमाके करने की थी और मुंबई जैसे बड़े शहर भी उनके निशाने पर थे लेकिन भारत ने समय रहते इन गतिविधियों को भांप लिया और ऑपरेशन चलाए. उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है और हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है.

भरोसेमंद तालमेल

सेना प्रमुख (Upendra Dwivedi) ने ऑपरेशन सिंदूर को एक ‘भरोसेमंद ऑर्केस्ट्रा’ बताया. इसमें हर सदस्य ने पूरी तालमेल के साथ अपनी भूमिका निभाई. इसी वजह से भारतीय सशस्त्र बल सिर्फ 22 मिनट में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह करने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था बल्कि कई सालों की तैयारी और इंटेलिजेंस, सटीकता और टेक्नोलॉजी के मेल का नतीजा था.

ये भी पढ़ें-New Labour Codes 2025: सैलरी स्ट्रक्चर बदला, टेक-होम घट सकती है लेकिन रिटायरमेंट सिक्योरिटी होगी मजबूत

88 घंटे चला संघर्ष

भारत ने यह सैन्य अभियान 7 मई की सुबह शुरू किया था. इसमें पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में बने कई आतंकी ढांचे ध्वस्त कर दिए गए. पाकिस्तान ने भी हमले किए लेकिन भारत ने हर बार जवाब दिया. यह संघर्ष करीब 88 घंटे तक चला और 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच समझौते के बाद थमा था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital