देश

तेजस्वी यादव बने RJD के ‘नए बॉस’: लालू की मौजूदगी में मिली कमान; JDU ने बताया दुर्भाग्य

Tejashwi Yadav RJD President: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में दशकों बाद आज आधिकारिक तौर पर नेतृत्व परिवर्तन का शंखनाद हो गया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) चुन लिया गया है. पटना के एक निजी होटल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में खुद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया. इसके साथ ही राजद में एक तरह से ‘लालू युग’ के बाद ‘तेजस्वी युग’ की औपचारिक शुरुआत हो गई है.

हाथ उठाकर हुआ समर्थन (Patna RJD Meeting)

राजद की इस अहम बैठक में लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत देशभर के 20 से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक के दौरान लालू यादव के निर्देश पर वरिष्ठ नेता भोला यादव ने तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव का कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हो गया. लालू प्रसाद ने खुद अपने बेटे को नियुक्ति पत्र सौंपा.

खराब सेहत के चलते फैसला (Powers given to Tejashwi Yadav)

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव (80 वर्ष से अधिक) की अस्वस्थता को देखते हुए पार्टी ने पहली बार ‘कार्यवाहक अध्यक्ष’ का पद सृजित किया है. तेजस्वी यादव को अध्यक्ष की सभी शक्तियां सौंपी गई हैं. वे अब अध्यक्ष के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए संगठन के सभी बड़े फैसले लेंगे. यह फैसला पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद संगठन को फिर से खड़ा करने की कवायद माना जा रहा है.

‘परिवारवाद और मुकदमे’ (JDU Attack on RJD Tejashwi Yadav)

तेजस्वी की ताजपोशी पर सियासी हमला भी शुरू हो गया है. जदयू (JDU) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा, “राजद एक परिवार की पार्टी है और कमान फिर परिवार के ही पास गई है. तेजस्वी यादव पर 22 मुकदमे चल रहे हैं, ऐसे में उनको पार्टी का अध्यक्ष बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है.”

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस से पहले मन की बात: पीएम मोदी ने इन 10 बातों से जीता देश का दिल

1997 से लालू थे अध्यक्ष 1997 में जनता दल से अलग होकर राजद की स्थापना करने वाले लालू प्रसाद अब तक शीर्ष पद पर बने हुए थे. यह पहला मौका है जब आधिकारिक रूप से कमान किसी दूसरे (भले ही बेटे) के हाथ में सौंपी गई है. राजद ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर इसे “एक नए युग की शुरुआत” बताया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

7 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

11 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

13 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

30 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

48 minutes ago