Tejashwi Yadav attack on Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने शुक्रवार (20 फरवरी) को कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और रंगदारी जैसी वारदातें सामने आ रही हैं और अपराध चरम पर है. तेजस्वी ने दावा किया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है.
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री सक्रिय भूमिका में नजर नहीं आ रहे. उनका आरोप था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री का “इस्तेमाल” कर रही है और उन्हें कमजोर बना दिया गया है. तेजस्वी ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री गृह विभाग अपने पास रखते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं और उन्हें यह विभाग बीजेपी को सौंपना पड़ा है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के कई भाजपा शासित राज्यों में अपराध दर अधिक है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में भी अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है और आम लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं. अपराधी बेखौफ होकर नंगा नाच कर रहे हैं. उनके मुताबिक, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय विपक्ष की आवाज उठाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को ही डराया-धमकाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: AI समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, प्रदर्शन पर BJP का तीखा हमला, बोले- ‘विदेशी मेहमानों के सामने नंगा नाच…’
तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष का कर्तव्य है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को उठाए और सरकार को जवाबदेह बनाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाय उसे बदनाम करने में लगी है. उनके अनुसार, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और प्रशासन उन्हें रोकने में विफल साबित हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…
PMLA Insurance: बीमा नियामक IRDAI कमीशन और खर्च की सीमा तय करने के लिए नए…
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…