देश

“बिहार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां…जाति देखकर हो रहा एनकाउंटर” सम्राट चौधरी सरकार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Tejashwi Yadav: बिहार में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार विपक्ष के निशाने पर है. मंगलवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. इस सरकार में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं.

तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता कर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधी अब सूबे की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट पड़े हैं. नई सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने प्रदेश की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा और कहा कि गृह विभाग उनके पास होने के बावजूद अपराधियों में डर नहीं है.

महिलाओं की सुरक्षा बनी बड़ी चुनौती

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है और सरकार केवल दावे कर रही है. उन्होंने कहा कि इस सरकार के बने अभी एक महीना ही हुआ है, लेकिन इस दौरान महिला अपराध के मामलों में तेजी आई है. उन्होंने यह भी कहा कि छह महीने के भीतर बिहार में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए. जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को हटा कर ‘सिलेक्टिव मुख्यमंत्री’ बनाया गया.

तेजस्वी यादव ने महिला सशक्तिकरण के सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की करीब 65 प्रतिशत महिलाएं आज भी खून की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं. उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति यह है कि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

बिहार में जाति देखकर किया जा रहा एनकाउंटर

तेजस्वी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रेप पीड़िता की जाति देखो, आरोपी की भी जाति देखो, सरकार यही कर रही है.

ये भी पढ़ें- लड़ने से पहले हार गई TMC! फाल्टा में पीठ दिखाकर भागे जहांगीर खान; BJP के सामने अब कौन?

उन्होंने कहा कि बालिका गृहकांड के आरोपी का एनकाउंटर कब होगा? उन्होंने भाजपा-जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को 10-10 हजार रुपए चुनाव में बांटे गए और कहा गया कि दूसरी किश्त में दो लाख रुपए दिए जाएंगे. अभी तक यह राशि नहीं दी गई है. अगर सरकार महिलाओं को 2 लाख रुपए नहीं देगी तो ये महिलाएं सरकार को खत्म करने का काम करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

3 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

36 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

48 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago