देश

सीएम रेवंत रेड्डी ने निभाया वादा, ऑस्कर विजेता गायक राहुल सिप्लीगुंज को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मशहूर गायक राहुल सिप्लिगुंज से किया गया अपना वादा पूरा किया. सीएम ने राहुल से वादा किया था कि वे उन्हें 1 करोड़ रुपये का इनाम देंगे. अब उन्होंने वह वादा निभाते हुए राहुल को यह इनाम देने की घोषणा कर दी है.

युवाओं के लिए मिसाल बने राहुल सिप्लीगुंज

बता दें कि राहुल सिप्लीगुंज ने ऑस्कर विजेता गाना ‘नाटू नाटू’ गाया था, जो दुनियाभर में काफी लोकप्रिय हुआ. राज्य सरकार ने यह घोषणा रविवार को ‘बोनालू’ उत्सव के मौके पर की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद के पुराने शहर से ताल्लुक रखने वाले राहुल सिप्लीगुंज ने ‘आरआरआर’ फिल्म के गाने के लिए ऑस्कर जीतकर पूरी दुनिया में नाम कमाया. वह तेलंगाना के युवाओं के लिए एक मिसाल हैं.

मई 2023 में, जब रेवंत रेड्डी तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने राहुल सिप्लीगुंज को कांग्रेस पार्टी की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. साथ ही वादा किया था कि जब कांग्रेस सरकार आएगी, तो उन्हें गाने के जरिए राज्य का नाम रोशन करने पर एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा.

पिछले महीने ‘गदर तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स’ समारोह में, मुख्यमंत्री ने राहुल सिप्लीगुंज से किया गया वादा याद दिलाया और भरोसा दिया कि राज्य सरकार जल्द ही इस बारे में घोषणा करेगी. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बोनालू उत्सव के दौरान इनाम के तौर पर एक करोड़ देने की घोषणा की.

‘नाटू नाटू’ गाने से मिली ऑस्कर की पहचान

बता दें कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर 2023 में इतिहास रचा और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड अपने नाम किया. ‘नाटू-नाटू’ गाने को एमएम कीरावनी ने कंपोज किया और चंद्रबोस ने इसे तेलुगु भाषा में लिखा था. वहीं इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया. ये गाना हिंदी में ‘नाचो नाचो,’ तमिल में ‘नट्टू कूथु,’ और कन्नड़ में ‘हल्ली नातु’ के टाइटल से रिलीज किया गया.


ये भी पढ़े: Bihar News: Chandan Mishra murder केस में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी Taushif कोलकाता से गिरफ्तार


भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago