Vietnam Cruise Accident: वियतनाम समाचार एजेंसी के अनुसार, 19 जुलाई को वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत के हालोंग खाड़ी में क्रूज जहाज पलटने से 37 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 10 अन्य लोगों को बचा लिया गया है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रूज जहाज पर 48 यात्री सवार थे, जिनमें सभी वियतनामी थे, और चालक दल के पांच सदस्य थे. अभी भी चार पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की जानी है. इसके अतिरिक्त, पहले बचाए गए 11 लोगों की संख्या को घटाकर 10 कर दिया गया, क्योंकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 19 जुलाई को अचानक आए तूफान के कारण क्रूज जहाज पलट गया. दुर्घटना के बाद, संबंधित विभागों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और वियतनामी उप प्रधानमंत्री ट्रान होंग हा कार्य का निर्देशन करने के लिए घटनास्थल पर गए.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में मानसून की तबाही: 202 लोगों की मौत, 96 मासूम बच्चों की भी गई जान
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…