देश

जन्मदिन पर CM रेवंत रेड्डी को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, केंद्रीय मंत्रियों ने भी लिखा पोस्ट

Revanth Reddy Birthday: पीएम मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.

केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों. शुभकामनाएं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

वेंकट रेड्डी ने किया पोस्ट

तेलंगाना सरकार में मंत्री वेंकट रेड्डी ने रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मैं उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और सार्वजनिक जीवन में ढेर सारी सफलताओं की कामना करता हूं.“

पार्टी ने भी किया पोस्ट

तेलंगाना कांग्रेस की ओर से सीएम रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई. एक्स पोस्ट में लिखा, “दस साल के ‘कार’ के अंधेरे में रोशनी की किरण, जिनके नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

ये भी पढ़ें: BJP के आधारस्तंभ लालकृष्ण आडवाणी को PM मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पार्टी का एक और खास पोस्ट

तेलंगाना कांग्रेस की ओर से एक अन्य पोस्ट में 57 किलो चावल के साथ सीएम रेवंत रेड्डी का चित्र बनाकर उन्हें उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस ने प्रसाद कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना राज्य के विकास में लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले एक नेता के रूप में आपकी सफल यात्रा की कामना करता हूं. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

2 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

8 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

44 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago