LK Advani Birthday: पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने लिखा कि एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है. उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है. उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे.
BJP के आधारस्तंभ
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी बधाई देते हुए लिखा कि भाजपा परिवार के आधारस्तंभ, हम सभी के मार्गदर्शक तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक ऐसी अद्वितीय मिसाल है, जो हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.
शुचिता और सेवा के प्रतीक
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे; आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और आपका आशीर्वाद व स्नेह सर्वदा हम सबको ऐसे ही प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना करता हूं.”
ये भी पढ़ें: ‘3 खास ट्रेन भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी’, वाराणसी में बोले पीएम मोदी
राष्ट्र कल्याण को प्राथमिकता
लोकसभा स्पीकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “वरिष्ठ राजनेता, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं. अपने सुदीर्घ सामाजिक एवं संसदीय जीवन के माध्यम से आडवाणी ने सदैव राष्ट्र कल्याण को प्राथमिकता दी. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न बनाए रखें. आपके मार्गदर्शन से करोड़ों जन देशसेवा में संलग्न रहे.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



