खेल

सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया! निर्णायक T20 में रिंकू सिंह की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को दी पहले बल्लेबाजी

India Vs Australia T20: ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि भारतीय टीम में तिलक वर्मा के स्थान पर रिंकू सिंह की वापसी हुई है.

भारतीय टीम फिलहाल पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में यह मैच निर्णायक बन गया है. एक ओर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश इस मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज बराबरी पर खत्म करने की होगी.

2-1 से आगे है भारत

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मुकाबला 4 विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल की, लेकिन टीम इंडिया ने अगले ही मैच को 5 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में बराबरी कर ली. भारत ने सीरीज का चौथा मैच 48 रन से जीतकर सीरीज में पहली बार बढ़त हासिल की है.

बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है पिच

यह पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रही है. पिच पर उछाल देखने को मिल सकता है, लेकिन बल्लेबाज अगर जम गए, तो एक बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा. यहां शनिवार को बारिश की आशंका है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी: लॉस एंजेलिस 2028 में दिखेगा बल्ले-बॉल का जादू, पाकिस्तान का सपना रह सकता है अधूरा

36 में से 22 टी20 मुकाबले में जीता है भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच अब तक कुल 36 टी20 मैच खेले गए हैं. टीम इंडिया ने 22 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 मैच जीते. 2 मैच बेनतीजा रहे हैं.

ये है प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन : मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस , जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और एडम जांपा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

12 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

53 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago