तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी इन दिनों अपनी एक नई पारी को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार चर्चा राजनीति के मैदान की नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ‘हार्वर्ड’ की क्लासरूम की है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जनवरी 2026 में अमेरिका के मशहूर हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में एक खास लीडरशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
रेवंत रेड्डी जिस प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे हैं, उसका नाम है ‘Leadership for the 21st Century’. यह कोई आम कोर्स नहीं है, बल्कि एक हफ्ते का एक हाई-लेवल ‘एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम’ है. यह 25 से 30 जनवरी 2026 के बीच अमेरिका के कैम्ब्रिज में आयोजित होगा.
खास बात यह है कि तेलंगाना सरकार के मुताबिक, हार्वर्ड के इस प्रतिष्ठित प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले रेवंत रेड्डी भारत के पहले मौजूदा मुख्यमंत्री होंगे. इस कोर्स में दुनिया के 20 से ज्यादा देशों के दिग्गज नेता और सीनियर प्रोफेशनल्स शामिल होने आ रहे हैं.
हार्वर्ड कैनेडी स्कूल का मानना है कि ‘लीडरशिप’ कोई कुर्सी या पद नहीं है, बल्कि यह एक जिम्मेदारी और व्यवहार है. अक्सर बड़े नेताओं के पास अधिकार तो होते हैं, लेकिन कई बार सिर्फ पावर से काम नहीं चलता. ऐसे में लोगों को साथ लेकर जटिल समस्याओं का हल कैसे निकाला जाए, यही इस कोर्स का असली मकसद है.
इसमें किताबी ज्ञान के बजाय रियल लाइफ केस स्टडीज पर जोर दिया जाता है. राजनीति, प्रशासन और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए अलग-अलग देशों के नेता अपने अनुभव साझा करते हैं.
अगर आप सोच रहे हैं कि यह सिर्फ एक औपचारिक दौरा है, तो आप गलत हैं. इस प्रोग्राम का शेड्यूल काफी सख्त है.
हार्वर्ड का यह प्रोग्राम खास तौर पर मुख्यमंत्री, मंत्री, सीनियर सरकारी अधिकारियों, बड़ी कंपनियों के टॉप बॉसेज और एनजीओ हेड के लिए डिजाइन किया गया है. इस एक हफ्ते के कोर्स की कुल फीस 12,900 अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 10 से 11 लाख रुपये के बीच है. इस फीस में ट्यूशन, हार्वर्ड कैंपस में रहने का खर्च, पढ़ाई का सामान और खाना-पीना सब शामिल है.
किसी राज्य के मुख्यमंत्री का इस तरह के वैश्विक मंच पर जाना ना केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए, बल्कि प्रशासनिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है. रेवंत रेड्डी जब वहां से लौटेंगे, तो उम्मीद है कि वह वैश्विक स्तर की लीडरशिप स्किल्स का इस्तेमाल तेलंगाना के विकास और शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने में करेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘उन्हें जूतों की माला पहनाओ, फांसी पर चढ़ाओ’… बीजेपी के पूर्व विधायक का कथावाचकों पर विवादित बयान
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…