देश

राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स के लिए शुरू की नई योजना, बीमा के साथ हर शहर में बनेंगे रेस्ट जोन

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के साथ शिल्पा रामम से जयाभेरी ग्राउंड तक निकाली गई गिग वर्कर्स की बाइक रैली में हिस्सा लिया. इस दौरान ‘तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम’ की शुरुआत की गई.

गिग वर्कर्स को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय पहले तेलंगाना गिग वर्कर्स के साथ बैठक हुई थी. उस दौरान गिग वर्कर्स ने अपनी दिक्कतें बताई थीं. उस समय मांगों को पूरा करने का वादा किया गया था. इस वादे को आज हम पूरा कर रहे हैं. 21वीं सदी डाटा की है, पूरी दुनिया में डाटा की बात होती है. बड़ी-बड़ी कंपनियां डाटा के बल पर चल रही हैं लेकिन भारत में गिग वर्कर्स का डाटा, गिग वर्कर्स को ही नहीं मिलता था. अब ‘तेलंगाना गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम’ से आपको अपने डाटा पर अधिकार मिलेगा. आप अपने काम का पूरा डाटा देख पाएंगे.

गिग वर्कर्स के लिए कोई जगह नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना के शहरों में भीषण गर्मी में गिग वर्कर्स दिनभर स्कूटर पर चलते हैं और डिलीवरी करते हैं लेकिन उनके आराम करने के लिए कहीं कोई जगह नहीं है. इसलिए, तेलंगाना सरकार ऐसे ‘रेस्ट जोन’ (आराम करने की जगह) बनाने जा रही है, जहां वाई-फाई की सुविधा होगी. हैदराबाद और राज्य के अन्य सभी शहरों में गिग वर्कर्स वाहन पार्क कर सकते हैं, आराम कर सकते हैं, बैठ और सो सकते हैं.

उन्होंने कहा,

तेलंगाना सरकार 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की गारंटी दे रही है. सबसे अहम बात यह है कि हर डिलीवरी के लिए होने वाले हर ट्रांजैक्शन का 1 फीसदी हिस्सा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा. तेलंगाना के हर शहर में कंपनियों को आपको यह रकम देनी होगी. यह पैसा पहले ‘गिग वर्कर्स बोर्ड’ के पास जाएगा और फिर वहां से सीधे गिग वर्कर्स के बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा.

भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर गिग वर्कर्स के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा,

21 सदी में दो सोच हैं. भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस की सोच. भाजपा-आरएसएस के लोग गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर मानते हैं. वे आपसे 24 घंटे काम करवाते हैं. आप हर तरह का जोखिम उठाते हैं लेकिन उसके बाद भी पूरा फायदा उद्योगपतियों को मिलता है जबकि कांग्रेस पार्टी गिग वर्कर्स को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानती है. आपके साथ मिलकर काम करना चाहती है और रक्षा करना चाहती है. यानी कांग्रेस पार्टी आपको इंश्योरेंस दे रही है. आपकी पार्टनर बनने की कोशिश कर रही है. वहीं, केंद्र सरकार और आरएसएस आपको बंधुआ मजदूर बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ला इलाहा इल्लल्लाह…’, बहू को जिताने के लिए बीजेपी के नेता पढ़ने लगे कलमा, होने लगी छीछालेदर

उन्होंने कहा कि गिग वर्कर साथियों, आप घबराइये मत. तेलंगाना की कांग्रेस सरकार आपके साथ खड़ी है. हम आपको पार्टनर बनाएंगे. हम आपके परिवारों की शिक्षा और स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी लेंगे और आपकी मदद करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

बेकार कांच की बोतल से बनाएं खूबसूरत गमला, घर में उगाएं हरे-भरे पौधे

Glass Bottle Planter: घर में बेकार पड़ी कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय खूबसूरत…

5 minutes ago

मध्य प्रदेश के खरगोन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5 मापी गई

Earthquake In MP: मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.…

12 minutes ago

‘ला इलाहा इल्लल्लाह…’, बहू को जिताने के लिए बीजेपी के नेता पढ़ने लगे कलमा, होने लगी छीछालेदर

Rajendra Rathore Kalma: राजस्थान के चुरू में बहू के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता…

19 minutes ago

ORS के जनक डॉ. दिलीप महालनोबिस, नमक-चीनी के घोल से बचाईं करोड़ों जिंदगियां

प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप महालनोबिस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान…

46 minutes ago

गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति ज्योत दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु गोबिंद सिंह के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें…

1 hour ago

गोधरा कांड पर फिर छिड़ी बहस, पूर्व SIT प्रमुख बोले- जांच में मिले थे साजिश के सबूत

Rakesh Asthana Godhra: सोनिया गांधी की किताब में गोधरा कांड को लेकर किए गए जिक्र…

1 hour ago