Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और भारी बारिश से भारी तबाही मची है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है.

JP Nadda Mandi visit

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बागा गांव का दौरा किया. यह इलाका हाल ही में बादल फटने और तेज बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद थे.

राज्य में 85 लोगों की मौत

SDMA की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 20 जून 2025 से मॉनसून की शुरुआत के बाद से अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है. इसमें से 54 मौतें भूस्खलन, बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और डूबने जैसी प्राकृतिक घटनाओं के चलते हुई हैं, जबकि 31 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं.

भारी नुकसान का आकलन

SDMA के अनुसार, अब तक राज्य में जन-धन और पशुधन को भारी क्षति पहुंची है. इसके अलावा 129 लोग घायल हुए हैं. 340 घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं. 10,255 पशु और मुर्गियों की मृत्यु हो चुकी है. कुल मिलाकर 718 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान सार्वजनिक और निजी संपत्ति में आंका गया है.

ये भी पढ़ें: Gujarat Bridge Collapse: गुजरात पुल हादसे में जान गंवाने वालों को संख्या बढ़कर हुई 9, पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित

मंडी जिला इस आपदा में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, जहां 17 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुई है. यहां 247 मकान क्षतिग्रस्त, 149 गोशालाएं ढही और 225 पशु हताहत हुए हैं. राज्य में फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है. 198 सड़कों पर आवाजाही बंद है, 159 ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं और 297 पेयजल परियोजनाएं ठप हो गई हैं. SDMA के अधिकारियों का कहना है कि बहाली के प्रयास लगातार जारी हैं, लेकिन तबाही की व्यापकता काफी ज्यादा है.

मुख्यमंत्री ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों पर आपदा का असर ज्यादा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में स्थिति कुछ बेहतर है. मुख्यमंत्री ने शिमला के ढली और भट्टा कुफर इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और कहा “सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रही है. राहत और पुनर्निर्माण के प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में रखे जाएंगे.” राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हाई अलर्ट जारी है, और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital