आतंकी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस ने अल-बद्र से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. आतंकी की पहचान अरफत यूसुफ के रूप में हुई है. अरफत पुलवामा के राजपुरा का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो दर्जन जिंदा कारतूस के अलावा गोला-बारूद और अन्य हथियार बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई को आतंकी को बटमालू इलाके से गिरफ्तार किया गया है. ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र से जुड़ा हुआ था.
कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बटमालू से गिरफ्तार किया गया अरफत कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था. इसके साथ ही ये किसी खास मकसद से श्रीनगर पहुंचा था. पुलिस उसपर निगाह रखे हुए थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आतंकी अरफत को खुफिया इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने दावा किया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अरफत दक्षिण कश्मीर रेंज में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल था. आतंकी के खिलाफ बटमालू पुलिस थाने में यूएपीए के अलावा कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- पुलिस के हत्थे चढ़ा माफिया Atiq Ahmed का वकील, लखनऊ से किया गया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला ?
अरफत ने सुरक्षा बलों पर दो बार हमला कर चुका है. जिसमें पहले राजपोरा में सीआरपीएफ की गाड़ी और उसके बाद राजपोरा पुलवामा हमले में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला करने में शामिल था. इसके अलावा इसी साल अरफत आतंकियों के पोस्टर चिपकाने में भी शामिल हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…
Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…
POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…
Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…