सांकेतिक फोटो
अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में हवा में दो विमानों की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए है. प्राधिकारियों ने बताया कि ओशकोश में विट्टमैन क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर बाद एक रोटरवे 162एफ हेलीकॉप्टर तथा एक ईएलए एक्लिप्स 10 जाइरोकॉप्टर की भिडंत हो गयी. ये विमान ‘एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट ऐसोसिएशन’ के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों के थे.
एसोसिएशन ने विनेबागो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के हवाले से बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है तथा दो अन्य घायल हो गए हैं. घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है. राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच कर रहा है. शेरिफ के कार्यालय के अनुसार, इससे पहले शनिवार को ही ओशकोश के समीप लेक विनेबागो में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…