पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड है आतंकी हाशिम मूसा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. इस हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हाशिम मूसा (Hashim Musa) है. हाशिम मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) का पूर्व कमांडो है. जांच में ये भी सामने आया है कि अब हाशिम मूसा लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य है. मूसा को जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय नागरिकों पर हमला करने के लिए भेजा गया था. इस बात का खुलासा ओवरग्राउंड वर्कर्स से पूछताछ में हुआ है.
ये कोई पहली बार नहीं है, जब आतंकी हाशिम मूसा (Hashim Musa) ने हमले को अंजाम दिया है, इससे पहले भी वह कई हमलों की साजिश रचने में शामिल रहा है. अक्टूबर 2024 में गगनगीर और गांदरबल में हुए आतंकी हमले में भी इसने अहम भूमिका निभाई थी. बारामूला में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी हाशिम मूसा (Hashim Musa) था. इस हमले में सेना के दो जवान और दो पोर्टर शहीद हुए थे.
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने सैलानियों पर हमला बोला था. आतंकियों ने इस दौरान लोगों से उनका धर्म पूछ कर उन्हें गोली मारी थी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए थे.
इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदए उठाए हैं. भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, सिंधु जल समझौते को भी रोक दिया है. भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान खौफ में है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…