आस्था

Parshuram Jayanti 2025: आज है परशुराम जयंती, जानें कौन थे भगवान परशुराम? पूजन -विधि व मुहूर्त

Parshuram Jayanti 2025: आज यानी मंगलवार (29 अप्रैल 2025) को देश भर में धूम-धाम से परशुराम जयंती मनाई जा रही है. परशुराम जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. मान्यता है कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और यह भगवान शिव के परम भक्त माने जाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल परशुराम जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाई जाती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं भगवान परशुराम कौन थे साथ ही परशुराम जयंती 2025 की पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में.

परशुराम जयंती शुभ मुहूर्त (Parshuram Jayanti 2025)

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को शाम 05 बजकर 31 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर होगा. इस प्रकार से आज यानी 29 अप्रैल को परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा क्योंकि भगवान परशुराम की जन्म प्रदोष काल में हुआ था. इसलिए इस दिन भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है. इस वजह से परशुराम जयंती 29 अप्रैल को मनाई जाएगी. इसके अगले दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा.

परशुराम जयंती का पूजन -विधि (Parshuram Jayanti 2025)

परशुराम जयंती के दिन आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए दिन की शुरुआत करें. फिर घर की साफ-सफाई करें और गंगाजल मिले जल से स्नान करें. स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके बाद विधिपूर्वक भगवान परशुराम की पूजा करें. प्रदोष काल के दौरान व्रत और उपवास रखने का भी विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि प्रदोष काल में व्रत करने से इसका फल कई गुना बढ़ जाता है और व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो जाती है.

कौन थे भगवान परशुराम?

भगवान परशुराम के बारे में हिंदू शास्त्रों में कई कथाएं मिलती हैं. उनका जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था. परशुराम जी का स्वाभाव बहुत ही क्रोधी था लेकिन वे महान योद्धा और धर्म के रक्षक थे. भगवान परशुराम ने अपनी शक्ति और शास्त्र विद्या के कारण कई योद्धाओं को शिक्षा दी जिनमें भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे महान योद्धा शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago