देश

एक चार्ज में मिलेगी 622KM की रेंज, जानिए क्या है भारत में लॉन्च हुई ‘Tesla Model Y’ कार की खासियत?

इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) ने मंगलवार को भारत में अपनी रियर-व्हील ड्राइव (RWD) मॉडल वाई कार लॉन्च की, जिसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपए (Ex-Showroom) रखी गई है.

कितनी होगी किमत ?

टेस्ला मॉडल वाई लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की कीमत इसकी वेबसाइट पर पब्लिश्ड प्राइस लिस्ट के अनुसार 67.89 लाख रुपए होगी. मॉडल वाई की अमेरिका में शुरुआती कीमत 44,990 डॉलर, चीन में 263,500 युआन और जर्मनी में 45,970 यूरो है. भारत में इसकी कीमत किसी भी फेडरल टैक्स प्रोत्साहन से पहले, अमेरिका में इसकी मूल कीमत से लगभग 15,000 डॉलर का अंतर दर्शाती है.

कहा-कहा उपलब्ध?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, टेस्ला मॉडल वाई शुरुआत में मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में उपलब्ध होगी और इसकी डिलीवरी इस साल की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है.

चार्जिंग का दावा

आरडब्ल्यूडी वर्जन के लिए टेस्ला मॉडल वाई की रेंज एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किमी होने का दावा किया गया है. लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी वर्जन की रेंज 622 किमी होने का दावा किया गया है.

अपनी फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ, मॉडल वाई को आरडब्ल्यूडी ट्रिम के लिए 238 किमी और लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी ट्रिम के लिए 267 किमी तक की रेंज जोड़ने में 15 मिनट लगते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मॉडल वाई आरडब्ल्यूडी 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी मॉडल को समान एक्सीलेरेशन के लिए 5.6 सेकंड लगते हैं. दोनों वर्जन की अधिकतम गति 201 किमी प्रति घंटा समान है.

मुंबई में खुला शोरूम

टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में खुला है, जबकि कंपनी द्वारा नई दिल्ली में दूसरा शोरूम खोले जाने की उम्मीद है. मॉडल वाई शुरुआत में मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम में उपलब्ध होगा.

क्या होगा फीचर्स ?

केबिन में 15.4-इंच का फ्रंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8-इंच का रियर टचस्क्रीन, वेंटिलेशन वाली पावर्ड फ्रंट सीटे, पावर्ड टू-वे फोल्डिंग और हीटेड सेकंड-रो, फुटवेल और डोर पॉकेट एम्बिएंट लाइटिंग, रैप-अराउंड एम्बिएंट लाइटिंग और नौ स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में टेस्ला के पहले शोरूम ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि यह केवल एक एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि टेस्ला मुंबई शहर में आ गई है, जो भारत की केवल आर्थिक, वाणिज्यिक और मनोरंजन की ही नहीं, उद्यमशीलता की राजधानी भी है.

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी के सौजन्य से)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago