Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

life imprisonment

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की ट्रांसफर याचिका पर केंद्र सरकार को आईबी से सलाह लेने का निर्देश दिया है. हवारा ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट दारा सिंह की रिहाई की मांग वाली याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई करेगा. दारा सिंह ने करीब 26 साल जेल में बिताने के आधार पर सजा में माफी देकर रिहाई की मांग की है.

DHAMTARI TRIPLE MURDER CASE VERDICT: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बहुचर्चित भोयना तिहरे हत्याकांड में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने त्वरित न्याय सुनाते हुए पांचों वयस्क आरोपियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है.

साल 2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है.

Life imprisonment case in UP: मथुरा में 14 साल पुराने हत्या मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में 8 दोषियों को आजीवन कारावास और भारी जुर्माने की सजा दी गई.

Life Imprisonment In Bulandshahr Gangrape case: बुलंदशहर गैंगरेप मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. न्‍यायाधीश ने कहा- ऐसे राक्षसों को आखिरी सांस तक जेल में होना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने संजीव भट्ट की जमानत याचिका खारिज की, उम्रकैद की सजा पर रोक नहीं लगाई. 1990 के कस्टडी डेथ मामले में गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बलात्कार और हत्या के दोषी एक सजायाफ्ता कैदी को पैरोल देते हुए कहा कि वह 20 साल से अधिक समय से जेल में है और उसके साथ गुलाम जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने जेल अधिकारियों से अधिक संवेदनशीलता दिखाने की उम्मीद जताई.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने बेटे की हत्या में दोषी पिता की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा. अदालत ने कहा कि किसी अपराध के लिए मकसद का न होना आरोपी को बरी नहीं कर सकता.

गैंगस्टर से राजनेता बने और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे अरुण गवली को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने अरुण गवली की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है