बृजभूषण शरण सिंह
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट 27 जुलाई को इस मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे नाबालिग महिला पहलवान के यौन शोषण के मामले को बंद कर दिया जाए या नहीं। पहलवान ने अपना आरोप वापस ले लिया था. उसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को बंद करने का अनुरोध अदालत से किया था।
मामले को रद्द करने की मांग
इस मुद्दे पर पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छवि कपूर को सोमवार को आदेश पारित करना था लेकिन उन्होंने कहा कि मामले में कुछ स्पष्टीकरणों की जरुरत है। पुलिस ने गत वर्ष जून में अदालत में एक रिपोर्ट दाखिल कर नाबालिग पहलवान की ओर से दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की थी। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से भाजपा के निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…