देश

बिजली चोरी रोको अभियान के तहत बिजली टीम करने गई थी चेकिंग, टीम के साथ हुई मारपीट

लखनऊ. बदायूं में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर युवकों ने हमला बोल दिया. हमलावरों ने टीम पर पथराव किया. इससे अवर अभियंता समेत कई लोग चोटिल हो गए.

बिजली चोरी की शिकायत पर पहुंची टीम

बदायूं में कुछ घरों में बिजली चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी. बिजली चोरी की शिकायत पर पहुंची टीम जांच का वीडियो बना रही थी. वीडियो बनने पर बौखलाए युवक ने बिजली टीम पर हमला बोल दिया. युवकों ने टीम के साथ मारपीट की. बिजली विभाग के अवर अभियंता महेश तंवर सहित बिजली टीम पर पत्थर भी चलाए गए. बिजली टीम ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया.

यह भी पढ़ें: क्या ISI की एजेंट हैं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी? सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर दिए तर्क

पुलिस को दिया गया शिकायती पत्र

उपखंड अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है. बिजली चोरी की शिकायत पर टीम छापा मारने गई थी. चोरी से बचने के लिए टीम पर पथराव किया गया.

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

3 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

25 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

29 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

44 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

55 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

55 minutes ago