देश

महाकुंभ में 31 दिनों में 38 लाख श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, 30 लाख आरती संग्रह बांटी गई

महाकुंभनगरी: अदाणी ग्रुप ने महाकुंभ मेले में महाप्रसाद सेवा का आयोजन किया है. इस सेवा के तहत हर रोज लगभग 1 लाख भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिसमें 18 हजार सफाई कर्मी भी शामिल है. जहां एक ओर करोड़ों श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं, वहीं अदाणी ग्रुप और इस्कॉन की महाप्रसाद सेवा उनके खानपान की चिंता को दूर करने का बीड़ा उठाया है.

ताजा आंकड़ों से पता चला है कि अब तक 31 दिनों में 38 लाख श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया है. इस्कॉन द्वारा संचालित रसोई से रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है. इस सेवा से लाखों लोग न केवल भक्ति बल्कि तृप्ति का अनुभव भी कर रहे हैं.

मौनी अमावस्या में लगभग साढ़े तीन लाख लोगों ने इस महाप्रसाद को प्राप्त किया है, जो इस सेवा की विशालता और प्रभावशीलता को दर्शाता है. कुंभ मेले की विशाल भीड़ के बीच जहां लोग यात्रा और व्यवस्थाओं को लेकर चिंतित रहते हैं, वहीं भोजन की व्यवस्था को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही. अदाणी और इस्कॉन के इस सेवा कार्य में 5 हजार से अधिक स्वयंसेवक प्रतिदिन अपनी निस्वार्थ सेवा दे रहे हैं. श्रद्धालु इसे ग्रहण करने के बाद इसकी गुणवत्ता और पवित्रता की लगातार प्रशंसा कर रहे हैं.

अदाणी ग्रुप महाकुंभ में गीता प्रेस की सहयोग से भक्तों को मुफ्त में एक करोड़ ‘आरती संग्रह’ की प्रतियां बांट रहा है. आरती संग्रह नाम की इस पुस्तक को गीता प्रेस ने प्रकाशित किया है और यह पहल सनातन साहित्य सेवा का हिस्सा है. अब तक महाकुंभ में करीब 30 लाख आरती संग्रह की प्रतियां बांटी जा चुकी है.

महाकुंभनगरी में अदाणी ग्रुप की सेवा

महाकुंभ में सनातन धर्म की ध्वजा के साथ संतों की मधुर वाणी से प्रवचन, रामकथा, श्रीमद्भागत की कथा चल रही है. श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद सेवा स्थल की प्रशंसा कर रहें है साथ ही अदाणी समूह द्वारा किया गया यह आयोजन भक्तों के लिए एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है. आयोजन स्थल की सजावट, व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया है, जिसके चलते उन्होंने अदाणी ग्रुप की इस पहल की काफी की तारीफ हो रही है.

इस्कॉन ने इस महाप्रसाद सेवा के अलावा महाकुंभ के दौरान गीता सार की 5 लाख प्रतियां श्रद्धालुओं के बीच बांटने की योजना बनाई है. जिसमें 3 लाख प्रतियां बांटी जा चुकी है. इसके साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग, और छोटे बच्चों के साथ आने वाली माताओं के लिए गोल्फ कार्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आते हैं और अदाणी ग्रुप तथा इस्कॉन की यह पहल इस बार के आयोजन को और भी खास बना रहा हैं. यह सेवा न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगी बल्कि सेवा और समर्पण की एक मिसाल भी पेश कर रही है.

ये भी पढ़ें; क्या ISI की एजेंट हैं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी? सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर दिए तर्क

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

8 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

17 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

23 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

37 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

40 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago