देश

…आ गई शामत! बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बीजापुर जिले के फरसेगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच घमासान मुठभेड़ जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुठभेड़ कई घंटों से चल रही है और अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास हुई है. जिसमें दो जवान भी शहीद हो गए हैं.

सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के जवान शामिल हैं, जो नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे. इसी दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों से उनकी भिड़ंत हो गई. दोनों ओर से भारी गोलीबारी हो रही है, और मुठभेड़ अभी भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

नक्सलियों का गढ़ बना फरसेगढ़ क्षेत्र

बीजापुर जिले का फरसेगढ़ इलाका नक्सलियों की “नेशनल पार्क एरिया कमेटी” का सक्रिय गढ़ माना जाता है. सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई.

मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की आशंका

सुरक्षा बलों को मौके से कई ऑटोमैटिक हथियार और अन्य नक्सली सामान बरामद हुए हैं, जो उनके बड़े हमले की साजिश का संकेत देते हैं. ऑपरेशन के दौरान मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

फिलहाल, मुठभेड़ की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा रहा है और जवान पूरी सतर्कता से ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. इस अभियान को सुरक्षा बलों की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

13 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

17 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago